Trending
इगा स्विएटेक ने जीता डब्ल्यूटीए फाइनल्स का छठा खिताब
पोलैंड की टेनिस खिलाड़ी इगा स्विएटेक ने डब्ल्यूटीए फाइनल में अमेरिका की जेसिका पेगुला को 6-1, 6-0 से मात देकर टूर का अपना छठा खिताब और साल की 68वीं जीत दर्ज की।
स्विएटेक ने कल हुए मैच में दुनिया की नंबर तीन महिला टेनिस खिलाड़ी जेसिका पेगुला को हराकर अपने करियर में पहली बार सत्र के अंतिम चैंपियनशिप के खिताब पर कब्जा किया।

इस खिताब के साथ ही वह दुनिया की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी बन गई है। यह डब्ल्यूटीए फाइनल के इतिहास में सबसे एकतरफा फाइनल था। स्विएटेक ने मैच आसानी से जीता।
