Trending

वर्ल्ड कप : नीदरलैंड टीम में युवा बल्लेबाज नोआ क्रोज शामिल

वनडे वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ रविवार को होने वाले अपने अंतिम मैच से पहले नीदरलैंड ने अपनी टीम में बदलाव किया है। नीदरलैंड ने तेज गेंदबाज रयान क्लेन को पीठ की चोट की वजह से 15-प्लेयर्स की टीम से हटा दिया गया है और साथ ही युवा बल्लेबाज नोआ क्रोज को टूर्नामेंट के अंतिम मैच के लिए एकादश में शामिल किया है।

इस बदलाव को टूर्नामेंट स्पर्धा की तकनीकी कमेटी ने गुरुवार को मंजूरी दे दी है। बेंगलूरु में रविवार को खेले जाने मैच में क्रोज खेल सकते हैं।

आईसीसी ने यहां जारी रिपोर्ट में बोला गया है कि क्रोज ने अपने देश के लिए सर्फि एक वनडे मैच खेला है, जिसमें उनकी एकमात्र उपस्थिति जुलाई में विश्व कप क्वालीफायर के फाइनल में हुई थी। इस दौरान इस 23 वर्षीय खिलाड़ी श्रीलंका के खिलाफ केवल सात रन बनाए थे।

क्लेन टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में शामिल किया गया था। उन्होंने सात ओवर किये थे और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था।

नीदरलैंड्स विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने की दौड़ से बाहर हो चुका है। अगर वह भारत पर जीत हासिल करते है तो पाकिस्तान में होने वाली 2025 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी लिए आठ योग्यता स्थानों में से एक में पहुंचा सकता है।

भारत के खिलाफ मैच में नीदरलैंड्स की संभावित टीम : स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), मैक्स ओ’डोड, बास डी लीडे, विक्रम सिंह, तेजा निदामानुरु, पॉल वैन मीकेरेन, कॉलिन एकरमैन, रूलोफ वैन डेर मेरवे, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, नोआ क्रॉस, वेस्ले बर्रेसी, साकिब ज़ुल्फ़िकार, शारिज़ अहमद, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट।