दिल्ली कैपिटल्स के ट्रेनिंग कैंप में दिखे ऋषभ पंत, जल्द हो सकती है भारतीय टीम में वापसी
युवा भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत मैदान पर वापसी करने की तरफ एक कदम बढ़ाया है। वो दिल्ली कैपिटल्स के ट्रेनिंग कैंप में पहुंचे, जहां वे टीम के कुछ प्लेयर्स के साथ बात करते दिख रहे है और वे प्रैक्टिस करते हुए दिखाई दे सकते हैं।
दिल्ली कैपिटल्स के इस कैंप वे खिलाड़ी भी हैं, जो नेट्स में गेंदबाजी करते हैं। इससे साफ लगता है कि पंत जल्द भारत में लौट सकते हैं। कुछ सीरीजों में उनको मौका नहीं मिलेगा, क्योंकि उनको फिटनेस टेस्ट पास करने होंगे।
बता दें कि ऋषभ को 2022 के आखिर में कार एक्सीडेंट में गंभीर चोटें आई थीं। पंत उन चोटों से उबर रहे हैं। पंत को घुटने और एंकल के हिस्से में चोट लगी थी।

पीठ और अन्य हिस्सों पर भी घाव हो गए थे। एक वर्ष उनको रिकवर होने में लगे और कुछ समय पहले वे बल्लेबाजी करते भी नजर आए थे। पंत को टीम में वापसी के लिए अब लंबी लड़ाई लड़नी होगी, एक अच्छी चीज ये है कि वे फिट होते हैं तो टेस्ट टीम में लौट सकते हैं, जहां विकेटकीपर बल्लेबाज की जगह खाली है और वे इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा सफल माने जाते हैं।
पंत की वापसी को लेकर बीसीसीआई की ओर से तो कोई अपडेट सामने नहीं आया है, दिल्ली कैपिटल्स के कैंप का वे हिस्सा बन गए हैं तो एक बात साफ है कि उनका पहला पड़ाव आईपीएल में वापसी करना होगा, क्योंकि वे पिछले वर्ष आईपीएल नहीं खेले थे।
आईपीएल 2024 की शुरुआत मार्च के महीने में हो सकती है तो उनके पास फुल रिकवरी हासिल करने के लिए चार महीने हैं। इस दौरान वे थोड़ी बहुत प्रैक्टिस करके दिन प्रति दिन अपनी फिटनेस को चेक कर सकते हैं। कोशिश करनी होगी कि ज्यादा जोखिम ना उठाएं।