Trending

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अफगान बल्लेबाज रहमत शाह ने बनाए 4,000 रन

अफगानी बल्लेबाज रहमत शाह ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 4,000 रन पूरे कर लिए हैं। वह यह रिकॉर्ड बनाने वाले अफगानिस्तान के चौथे बल्लेबाज हैं।

रहमत अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप मैच के दौरान इस मुकाम पर पहुंचे। मैच में रहमत ने 46 गेंदों में 26 रन बनाए. उनकी पारी में दो चौके थे और रन 56 से अधिक की स्ट्राइक रेट से आए।

रहमत ने 113 अंतरराष्ट्रीय मैचों और 116 पारियों में 35.83 की औसत से 4,013 रन बनाए हैं। उन्होंने छह शतक और 29 अर्धशतक बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 114 है।

सात टेस्ट मैचों में अफगानिस्तान का प्रतिनिधित्व करने के बाद, रहमत ने 30.28 की औसत से 424 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 102 है। उन्होंने 14 पारियों में एक शतक और तीन अर्धशतक बनाए हैं।

रहमत ने अफगानिस्तान के लिए 106 वनडे खेले हैं, जिसमें 36.62 की औसत से 3,589 रन बनाए हैं। उन्होंने 114 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ पांच शतक और 26 अर्धशतक बनाए हैं। वह वनडे क्रिकेट में देश के अग्रणी रन-स्कोरर हैं।

विश्वकप के नौ मैचों में, रहमत ने 40.00 की औसत और 76 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 320 रन बनाए हैं। उनके नाम तीन अर्धशतक हैं, जिसमें नाबाद 77 का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।

अफगानिस्तान के क्रिकेट इतिहास में ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी मोहम्मद नबी हैं, जिन्होंने 244 पारियों में 24.12 की औसत से 5,066 रन बनाए हैं।

उन्होंने 116 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ एक शतक और 21 अर्धशतक बनाए हैं। उनके बाद मोहम्मद शहजाद (4,844 रन) और असगर अफगान (4,246 रन) हैं।

मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने अजमतुल्लाह उमरजई (107 गेंदों में सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 97* रन) और नूर अहमद (32 गेंदों में चार चौकों की मदद से 26 रन) की पारियों बदौलत 50 ओवरों में 244 रन बनाए।

दक्षिण अफ्रीका के लिए गेराल्ड कोएत्ज़ी ने 4, लुंगी एनगिडी और केशव महाराज ने दो-दो और एंडिले फेहलुकवायो को एक विकेट मिला।

245 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत क्विंटन डी कॉक (47 गेंदों में दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 41 रन) और टेम्बा बावुमा (28 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 23 रन) के बीच 64 रन की साझेदारी से हुई।

दक्षिण अफ्रीका के लगातार विकेट गिरे और एक समय उनका स्कोर 5 विकेट पर 182 रन हो गया। रासी वान डेर डुसेन (95 गेंदों में छह चौकों और एक छक्के के साथ 76 रन) और एंडिले फेहलुकवायो (37 गेंदों में 39*, एक चौके और तीन छक्के) ने दक्षिण अफ्रीका को 15 गेंद शेष रहते हुए मैच में जीत दिलाई। अफगानिस्तान के लिए राशिद खान और मोहम्मद नबी ने दो-दो विकेट लिए, मुजीब उर रहमान को एक विकेट मिला।