आईसीसी हॉल ऑफ फेम में वीरेंद्र सहवाग सहित ये तीन दिग्गज शामिल
आईसीसी हॉल ऑफ फेम में पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग सहित तीन पूर्व क्रिकेटरों को शामिल किया गया है। सहवाग के अलावा भारत की ही पूर्व क्रिकेटर डायना इडुल्जी और श्रीलंका के पूर्व महान क्रिकेटर अरविंदा डिसिल्वा को आईसीसी का ये सम्मान मिला है।
भारत के कई और खिलाड़ी पहले से ही आईसीसी हॉल ऑफ फेम का हिस्सा हैं। इनमें सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गज प्लेयर्स का नाम है।

आईसीसी ने सोमवार को आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किए गए तीन नए प्लेयर्स के नामों का ऐलान किया, जिनमें महान सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग, भारत की पूर्व क्रिकेटर डायना एडुल्जी और श्रीलंका के सुपरस्टार अरविंद डिसिल्वा हैं।
आईसीसी का नियम है कि रिटायरमेंट के करीब 7 वर्ष के बाद ही किसी पूर्व क्रिकेटर को इस सम्मान से नवाजा जाता है और इसलिए सहवाग भी देर से इस लिस्ट में आए हैं।
54 इंटरनेशनल मैच भारत के लिए खेल चुकीं डायना इडुल्जी देश की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं, जिनको आईसीसी की तरह से ये सम्मान मिला है। इडुल्जी उन चुनिंदा महिला क्रिकेटरों में से एक हैं, जिन्हें आईसीसी हॉल ऑफ फेम अवॉर्ड से नवाजा गया है।
भारत में साल 2023 से पहले सात क्रिकेटरों को ये सम्मान मिला था, सभी पुरुष क्रिकेटर थे। इस बार वीरेंद्र सहवाग 8वें खिलाड़ी बने, इडुल्जी 9वीं खिलाड़ी भारत की हैं, जिन्हें ये सम्मान मिला है।
भारत के लिए सहवाग और इडुल्जी से पहले ये सम्मान 2021 में वीनू मांकड, 2019 में सचिन तेंदुलकर, 2018 में राहुल द्रविड़, 2015 में अनिल कुंबले, 2010 में कपिल देव, 2009 में बिशन सिंह बेदी और सुनील गावस्कर को मिला था।
वीरेंद्र सहवाग और डायना इडुल्जी इस क्लब के नए सदस्य हैं, जिन्हें 2023 में इस उपाधि से सम्मानित किया गया है। ऑल टाइम हॉल ऑफ फेम की लिस्ट में सबसे अधिक खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के हैं। इनके प्लेयर्स की संख्या 29 है।
आईसीसी हॉल ऑफ फेम खेल के लंबे इतिहास में महानतम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों का सम्मान करता है। डिसिल्वा, एडुल्जी और सहवाग की स्थायी विरासत में क्रमशः 110, 111 और 112 नंबर पर इस क्लब में शामिल हो गए हैं।
डिसिल्वा ने श्रीलंका के लिए 19 साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला। उन्होंने 1996 में आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप में टीम की यादगार जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
17 साल तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक्टिव रहीं एडुल्जी आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं।
सहवाग 2011 में भारत के लिए विश्व कप जीतने के अभियान में भी एक महत्वपूर्ण व्यक्ति थे। उन्होंने 14 साल लंबे अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 17 हजार से ज्यादा रन बनाए।
इस साल के जश्न के हिस्से के रूप में 15 नवंबर को आईसीसी पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल के दौरान मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक विशेष ऑन-फील्ड सेरेमनी इन प्लेयर्स के लिए होगी, जहां इन्हें ये सम्मान प्राप्त होगा। अक्सर ये इवेंट तभी होता है, जब कोई आईसीसी इवेंट हो।