Trending

हार का हिसाब चुकता करने पर कंगारुओं की नजर, दक्षिण अफ्रीका से टक्कर आज

कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर आज दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल होगा। इस मैच में जीतने वाली टीम फाइनल में भारत से 19 नवंबर को भिड़ेगी।

बता दें, वर्ल्ड कप का खिताबी मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। बात करें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच की तो यह मैच पहले सेमीफाइनल की तरह हाईस्कोरिंग तो नहीं होगा, फैन्स को मैच के दौरान भरपूर रोमांच देखने को मिले।

दोनों ही टीमें वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में 2-2 मैच हारकर 14 अंकों के साथ पहुंची है। वर्ल्ड कप के लीग स्टेज में हुई इन दोनों टीमों की भिड़ंत में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को बुरी तरह से हराया था। ऐसे में कंगारुओं की निगाहें उस हार का हिसाब चुकता करने पर होगी।

कोलकाता के इस मैदान पर अब तक 35 वनडे हुए हैं जिसमें 21 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, लक्ष्य का पीछा करते हुए यहां टीमों को 13 बार जीत मिली है। ऐसे में आज के मैच में जो टॉस जीतकर दोनों टीमों की नजरें पहले बल्लेबाजी करने पर होगी।

यहां के हाईएस्ट स्कोर की बात करें तो 2014 में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 404 रन बोर्ड पर लगाए थे, इस मैच में रोहित शर्मा ने 264 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी खेल वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया था।

इस मैदान का लोएस्ट टोटल 83 रन का है जो कुछ दिनों पहले दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ बनाया था। यहां की विकेट स्पिनर्स को ज्यादा सूट करती है, ऐसे में दोनों टीमों की नजरें प्लेइंग 11 में तगड़े स्पिनर्स शामिल करने पर होगी।

ईडन गार्डन्स ने वर्ल्ड कप के अभी तक 4 मैचों की मेजबानी की है जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने तीन मैच जीते हैं, पाकिस्तान एकमात्र ऐसी टीम रही है जिसने बांग्लादेश के खिलाफ टारगेट का पीछा करते हुए मैच जीता है। इंग्लैंड ने यहां पिछले ही मैच में इस टूर्नामेंट का हाईएस्ट स्कोर 337 बनाया था।