वर्ल्ड कप : ऑस्ट्रेलिया की रोमांचक जीत, दक्षिण अफ्रीका की नहीं बदली किस्मत
ट्रेविस हेड (62 रन) की पारी के बाद पैट कमिंस (3 विकेट) व मिशेल स्टार्क (3 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया ने वनडे वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 3 विकेट से मात देकर फाइनल में जगह बनाई।
रविवार (19 नवंबर) को अहमदाबाद में होने वाले फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का मैच भारत से होगा। कोलकाता के ईडन गार्डन में हुए दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका की ओर से मिले 212 के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

ऑस्ट्रेलिया से ट्रेविस हेड ने डेविड वार्नर के साथ मिलकर शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने 6 ओवर में 61 रन जोड़े। सातवें ओवर पर पहली गेंद पर वार्नर 29 रन बनाकर आउट हो गए।
टीम के स्कोर में एक रन का इजाफा ही हुआ था कि मिशेल मार्श भी शून्य पर आउट हो गए। हेड का साथ देने आए स्टीव स्मिथ ने धैर्य से बल्लेबाजी करते हुए टीम के स्कोर को 100 के पार पहुंचाया।
106 के कुल योग पर ट्रेविस हेड 62 रन बनाकर केशव महाराज की गेंद पर आउट हो गए। स्टीव स्मिथ की 30 रन की पारी और मार्कस लाबुसेन (18) व जोश इंग्लिश (28) की कोशिशों ने टीम को जीत के और पास ला दिया।

जीत के लिए जरूरी रन कप्तान पैट कमिंस (14) और मिशेल स्टार्क (16) ने बनाए। दक्षिण अफ्रीका से तबरेज शम्सी व गेराल्ड कोएट्ज ने दो-दो विकेट झटके, रबाडा, मार्करम व केशव महाराज को एक-एक सफलता मिली।
दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 212 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए डेविड मिलर ने 101 रन और हेनरिक कलासेन ने 47 रन पारी खेली। कोई भी बल्लेबाज कंगारू गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सका।
पूरी टीम 49.4 ओवर में ही 212 रन पर ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिशेल स्टार्क और पैट कमिंस ने तीन-तीन विकेट झटके। जॉश हैजलवुड और ट्रेविस हेड को दो-दो सफलता मिली।
दक्षिण अफ्रीका स्कोरकार्ड (212, 49.4 ओवर्स)
• पहला विकेट: टेम्बा बावुमा (0), विकेट- मिशेल स्टार्क (1-1)
• दूसरा विकेट: क्विंटन डिकॉक (3), विकेट – जोश हेजलवुड (2-8)
• तीसरा विकेट: एडेन मार्करम (10), विकेट – मिशेल स्टार्क (3-22)
• चौथा विकेट: रस्सी वैन डर डुसेन (6), विकेट- जोश हेजलवुड ( 4-24)
• पांचवां विकेट: हेनरिक क्लासेन (47), विकेट- ट्रेविस हेड (5-119)
• छठा विकेट: मार्को जानसेन (0), विकेट- मार्को जानसेन (6-119)
• सातवां विकेट: गेराल्ड कोएत्जी (19), विकेट- पैट कमिंस (7-172)
• आठवां विकेट: केशव महाराज (4), विकेट- मिचेल स्टार्क (8-191)
• नौवां विकेट: डेविड मिलर (101), विकेट- पैट कमिंस (9-201)
• दसवां विकेट: कगिसो रबाडा (10), विकेट- पैट कमिंस (10-212)
ऑस्ट्रेलिया स्कोरकॉर्ड
• पहला विकेट: डेविड वॉर्नर (29), विकेट- एडेन मार्करम (1-60)
• दूसरा विकेट: मिचेल मार्श (0), विकेट- कगिसो रबाडा (2-61)
• तीसरा विकेट: ट्रेविस हेड (62), विकेट- केशव महाराज (3-106)
• चौथा विकेट: मार्नस लाबुशेन (18), विकेट- तबरेज शम्सी (4-133)
• पांचवां विकेट: ग्लेन मैक्सवेल (1), विकेट- तबरेज शम्सी (5-137)
• छठवां विकेट: स्टीव स्मिथ (30), विकेट- गेराल्ड कोएत्जी (6-174)
• सातवां विकेट: जोश इंग्लिस (28), विकेट- गेराल्ड कोएत्जी (7-193)