वर्ल्ड कप फाइनल के चीफ गेस्ट हो सकते है पीएम मोदी

रविवार को भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। फाइनल को देखने के लिए पीएम मोदी चीफ गेस्ट हो सकते हैं और ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज को भी न्योता दिया गया है।

सूत्रों ने बताया कि मोदी के कार्यक्रम की घोषणा आज की जा सकती है। मैच देखने के लिए भारतीय कप्तान एमएस धोनी और कपिल देव भी अहमदाबाद पहुंच सकते हैं।

कपिल देव की कप्तानी में भारत ने पहला वनडे वर्ल्ड कप 1983 में जीता था। भारत 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में दूसरी बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था।

भारतीय खिलाड़ियों के फैमिली मेंबर, पूर्व भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर और हार्दिक पंड्या भी अहमदाबाद आ सकते हैं। बीसीसीआई के पदाधिकारी, आईसीसी के बड़े अधिकारी और विभिन्न स्टेट एसोसिएशन्स के मेंबर्स भी फाइनल मैच के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मौजूद रहेंगे।

फाइनल के लिए भारतीय टीम गुरुवार को देर शाम अहमदाबाद आ गई है। टीम आज यानी शुक्रवार को पहले प्रैक्टिस सेशन में शामिल होगी। भारत ने आखिरी बार 2011 में वर्ल्ड कप टाइटल अपने नाम किया था। इसके अलावा 2013 में अंतिम बार आईसीसी ट्रॉफी जीती थी।

भारत ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 70 रन से मात देकर फाइनल के लिए अपना स्थान पक्का किया। ऑस्ट्रेलिया ने कोलकाता के ईडेन गार्डन्स में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराया।

सेमीफाइनल से पहले भारत ने अंक तालिका में वर्ल्ड कप लीग के सभी 9 मैच जीत कर सेमीफाइनल में पहुंची थी। ऑस्ट्रेलिया अंक तालिका में तीसरे स्थान पर थी। उसे 9 लीग मुकाबलों में से 2 में हार का सामना करना पड़ा था।