Trending

30 महीने के लिए जमैका के धावक क्रिस्टोफर टेलर निलंबित

डोपिंग रोधी नियम के उल्लंघन के लिए जमैका के धावक क्रिस्टोफर टेलर को 30 महीने के लिए प्रतिबंधित किया गया है। एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट (एआईयू) ने इसकी जानकारी दी।

एआईयू ने कहा कि टेलर, जिन्होंने 2022 विश्व चैंपियनशिप में 4×400 मीटर रिले में जमैका को रजत पदक दिलाने में मदद की थी, लगभग एक वर्ष पहले एक आउट-ऑफ-कॉम्पिटिशन टेस्ट में नमूना संग्रह हासिल करने में विफल रहे।

इस वर्ष के आगाज में टेलर पर एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट (एआईयू) द्वारा विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) के डोपिंग रोधी संहिता अनुच्छेद 2.3 का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया था। छह महीने की जांच के बाद यह मालूम चला कि इस खिलाड़ी नवंबर 2022 में डोपिंग परीक्षण से बच गये।

वाडा एंटी-डोपिंग कोड अनुच्छेद 2.3 में कहा गया है, लागू डोपिंग रोधी नियमों में अधिकृत अधिसूचना के बाद नमूना संग्रह से बचना, बिना किसी ठोस कारण के, नमूना संग्रह जमा करने से इनकार करना या विफल होना उल्लंघन की श्रेणी में आता है।

कथित तौर पर नवंबर 2022 में डोपिंग रोधी अधिकारियों ने टेलर से संपर्क किया था, जो उस स्थान पर परीक्षण करने के लिए आए थे, जिसे टेलर ने सूचीबद्ध किया था।

जब अधिकारी पहुंचे, तो टेलर सूचीबद्ध स्थान पर नहीं थे और उन्होंने अपने ठिकाने की जानकारी अपडेट नहीं की थी। टेलर नॉर्मन मैनली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर थे। निलंबन एक साल पहले से लागू है, और टेलर मई 2025 में दोबारा से टूर्नामेंटों में भाग लेने के हक़दार होंगे।