Trending

वर्ल्ड कप फाइनल में बॉलीवुड स्टार्स ने जमाया रंग

बॉलीवुड के कई जाने-माने स्टार्स अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया को वर्ल्ड कप फाइनल में खेलते देखने गए। अहमदाबाद हवाई अड्डे पर सितारों का ढोल-नगाड़े के साथ परंपरागत तरीकों से स्वागत हुआ। कई स्टार्स शनिवार देर रात तक अहमदाबाद पहुंचे, बाकी रविवार सुबह से अहमदाबाद पहुंचने लगे।

वर्ल्ड कप में बॉलीवुड के जाने माने चेहरों ने अपना रंग जमाया। शनिवार देर रात बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रैतेला अहमदाबाद पहुंची थीं, रविवार सुबह मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, प्रख्यात उद्यमी लक्ष्मी मित्तल, कलाकार मनोज जोशी, ओला के सीईओ भाविश अग्रवाल पहुंचे।

साभार : सोशल मीडिया

शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान के साथ अहमदाबाद आए। अजय देवगन, अनिल कपूर, अजय पिरामल स्टेडियम पहुंचे। दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह के साथ पहुंची। मैच के दौरान बॉलीवुड स्टार भारतीय क्रिकेटर को चियरअप करते देखे गए।

भारतीय टीम के खिलाड़ी हार्दिक पंडया और कृणाल पंडया भी स्टेडियम पहुंचे। विदेशी मेहमानों में अमेरिका के राजदूत एरिक गारसेटी भी मैच देखने पहुंचे।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बॉलीवुड फिल्म गीत स्टार आशा भोंसले, केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, मेघालय के सीएम कोनराड के. संगमा अहमदाबाद पहुंचे।

महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैश, इशा फाउंडेशन के सदगुरु भी मैच देखने अहमदाबाद आए। इसके पूर्व शनिवार को विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा, पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली, सचिन तेंदुलकर की पुत्री सारा, बिन्नी की पत्नी मयंती लांगर, रवि शास्त्री की पत्नी रीतू सिंह समेत ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एरोन फिंच, रिकी पोंटिंग, मेथ्यू हेडन और शेन वॉट्सन भी अहमदाबाद पहुंचे थे।