Trending

ऑस्ट्रेलिया छठी बार विजेता, भारत को 6 विकेट से हराया

ट्रेविस हेड (137 रन) के शतक के बाद मिशेल स्टार्क (3 विकेट) की शानदार गेंदबाजी से ऑस्ट्रलिया ने वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में भारत को 6 विकेट से हराया।

इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया छठी बार विश्वकप का खिताब जीता। टीम की इस जीत के हीरो सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड रहे, जिन्होंने 120 गेंदों में 137 रन की शानदार पारी खेली।

@CricketAus

भारत से मिले 241 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कंगारू टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम को एक के बाद एक तीन झटके लगे। तेज गति से रन बनाने के चक्कर में ऑस्ट्रेलिया ने डेविड वार्नर (7), मिशेल मार्श (15) और स्टीव स्मिथ (4) का विकेट जल्दी गंवा दिया।

ट्रेविस हेड ने मार्कस लाबुशेन (58 रन नाबाद) के साथ मिलकर चौथे विकेट लिए 192 रन की साझेदारी की। जब कंगारू टीम जीत से दो रन दूर थी तब ट्रेविस हेड (137) आउट हो गए।

क्रीज पर उतरे ग्लेन मैक्सवेल ने दो रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। भारत की तरफ से बुमराह ने दो विकेट झटके, शमी और सिराज को एक-एक सफलता मिली।

इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवरों में 10 विकेट खोकर 240 रन बनाए। भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने तेज शुरुआत दिलाई, उसके विकेट लगातार गिरते रहे।

साभार : ईएसपीएन क्रिकइन्फो

एक समय 11 ओवर तक भारत के तीन विकेट गिर गए। रोहित 47 रन, शुभमन गिल 4 रन और श्रेयस अय्यर 4 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके थे।

विराट और राहुल ने मिलकर पारी को आगे बढ़ाना शुरू किया। दोनों ने चौथे विकेट लिए 67 रन जोड़े ही थे कि कोहली 54 रन बनाकर आउट हो गए। कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर टिककर राहुल का साथ नहीं दे सका।

केएल राहुल 66 रन की धीमी पारी खेलकर आउट हो गए। रविंद्र जडेजा ने 9, सूर्यकुमार ने 18, शमी ने 6, बुमराह एक, कुलदीप 10 और सिराज ने 9 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया के लिए मिशेल स्टार्क ने सबसे अधिक तीन विकेट झटके, हैजलवुड और कमिंस को दो-दो सफलता मिली। मैक्सवेल और जम्पा के खाते में एक-एक विकेट रहा।