सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप: कर्नाटक, मणिपुर, बंगाल, आंध्र प्रदेश की जीत
कर्नाटक, मणिपुर, बंगाल और आंध्र प्रदेश ने यहां मेयर राधाकृष्णन हॉकी स्टेडियम में सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप के चौथे दिन जीत दर्ज की।
कर्नाटक ने पूल सी में बिहार के खिलाफ 12-1 की बेहतरीन जीत हासिल करते हुए तालिका में शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत की।

मोहम्मद राहील मौसीन (11 वें मिनट, 14वें मिनट), आभारन सुदेव बी (13वें मिनट और 55वें मिनट), कप्तान गौड़ा शेशे (15वें मिनट), चेतन मल्लप्पा कारीसिरी (18वें मिनट, 42वें मिनट), एनजी सोमैया (21वें मिनट), हरीश मुटागर (22वें मिनट, 28वें मिनट), लिखित बीएम (27वें मिनट), और भरत महालिंगप्पा कुर्ताकोटी (38वें मिनट) ने कर्नाटक के लिए गोल दागे।
बिहार के लिए इकलौता गोल अभय कुमार ने 54वें मिनट में किया। पूल ई के मैच में मणिपुर ने जम्मू कश्मीर को 15-1 से हराया। इस मैच में मणिपुर के 11 प्लेयर्स ने गोल दागे। बंगाल ने करीबी मैच में मध्य प्रदेश को 3-1 से हराया, दिन के अंतिम मैच में आंध्र प्रदेश ने गोवा को इसी अंतर से हराया।