Trending

डीपफेक फोटो से परेशान सारा तेंदुलकर, जाहिर किया गुस्सा

दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा ने इंस्टाग्राम स्टोरी साझा करते हुए एक्स पर उनके नाम का फेक अकाउंट इस्तेमाल करने और डीपफेक फोटो शेयर करने वाले पर जमकर गुस्सा निकला है।

पिछले कुछ टाइम से सारा तेंदुलकर क्रिकेट मैच देखने के लिए स्टेडियम में दिखी और वह काफी चर्चा में रही थीं। हाल ही में खत्म हुए वर्ल्ड कप के दौरान भी वह भारत के मैच देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद रहीं।

पिछले कुछ समय से सारा तेंदुलकर का नाम शुभमन गिल से जोड़ा जा रहा है और हाल ही में गिल के साथ उनकी डीपफेक फोटो भी वायरल हुई थी, जिससे सारा परेशान दिखी।

@saratendulkar

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, ”सोशल मीडिया खुशी, दुखी और दैनिक गतिविधियां शेयर करने के लिए बेहद शानदार जगह है। लेकिन तकनीकी का गलत इस्तेमाल देखना चिंताजनक है, यह इंटरनेट की वास्तविकता को दूर ले जाता है। मैंने अपनी कुछ डीपफेक तस्वीरें देखी हैं जो वास्तविकता से बहुत दूर हैं।

@saratendulkar

सारा तेंदुलकर ने कहा कि एक्स (ट्विटर) पर उनका कोई अकाउंट नहीं है, कोई उनके नाम का इस्तेमाल कर रहा है। पिछले कुछ महीने से एक्स पर सारा के नाम का एक अकाउंट काफी एक्टिव है और उस पर सारा की जिंदगी से जुड़ी कई अमह जानकारियां शेयर की जा रही है।

सारा तेंदुलकर फर्जी ट्विटर अकाउंट

उन्होंने कहा, ”एक्स पर @SaraTendulkar_ के नाम का एक पैरोडी अकाउंट है। वह मुझे दिखाने की कोशिश कर रहा है और गुमराह करने के इरादे से बनाया गया है। मेरा एक्स पर अकाउंट नहीं है और उम्मीद है कि इस पर गौर करेगा। इस अकाउंट को हटाया जाएगा। बाद में उन्होंने इस इंस्टा स्टोरी को हटा दिया।