Trending

चैंपियंस लीग : मैनचेस्टर सिटी व बार्सिलोना की जीत, एसी मिलान को झटका

पेरिस सेंट जर्मेन ने ड्रॉ खेला और एसी मिलान को चैम्पियंस लीग फुटबॉल में हारी, पेप गार्डियोला की मैनचेस्टर सिटी ने आसान जीत हासिल की। सिटी ने लेइपजिग को 3.2 से मात देकर ग्रुप जी में पहला स्थान बनाये रखा। सिटी ने पांचों मैच जीते हैं और लगातार सातवें सत्र में ग्रुप में शीर्ष रही है।

पेरिस सेंट जर्मेन ने प्लेयर्स की चोटों से जूझ रही न्यूकैसल टीम से 1 . 1 से ड्रॉ खेला। काइलियान एमबापे ने पीएसजी के लिये बराबरी का गोल किया। ग्रुप एफ में बोरूशिया डॉर्टमंड ने एसी मिलान को 3 . 1 से हराया। बार्सीलोना , एटलेटिको मैड्रिड और लाजियो ने अपने अपने मैच जीते।

बार्सीलोना ने पोर्तो को 2.1 से मात दी। लियोनेल मेस्सी के जाने के बाद से पहली बार बार्सीलोना अंतिम 16 में पहुंचा है। ग्रुप ई में लाजियो ने सेल्टिक को 2 . 0 से हराया, एटलेटिको ने फेयेनूर्ड को 3.1 से मात दी।