Trending

चौथे वरीय सिद्धार्थ के खिलाफ जीत से आर्यन अंतिम आठ में

देश के शीर्ष जूनियर खिलाड़ी आर्यन शाह ने यहां दूसरे दौर में चौथी वरीयता प्राप्त सिद्धार्थ रावत को उलटफेर का शिकार बनाकर आईटीएफ कलबुर्गी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में एंट्री ली।

क्वालीफाइंग दौर में अच्छा प्रदर्शन करके मुख्य ड्रा में जगह बनाने वाले आर्यन ने हार के कगार पर पहुंचने के बाद वापसी करके रावत को 4-6, 7-6 (4), 7-6 (3) से हराया।

भारतीय प्लेयर्स में आर्यन के अलावा पांचवीं वरीयता प्राप्त रामकुमार रामनाथन, छठी वरीयता प्राप्त ऋषभ अग्रवाल और मनीष सुरेशकुमार ने भी क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले अन्य प्लेयर्स में जापान के दूसरे वरीय मात्सुदा रयुकी, उनके हमवतन रयोतारो तागुची और सीता वतनबे तथा ऑस्ट्रिया के सातवें वरीय डेविड पिचलर हैं।