Trending

टीम इंडिया के नाम हो सकता है ये खास रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया से टक्कर आज

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का चौथा मैच आज रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। पांच मैचों की इस सीरीज में भारत 2-1 से आगे है। इस मैच को जीतने पर टीम इंडिया सीरीज अपने नाम करने के अलावा एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना लेगी।

शाम 7 बजे से शुरू होगा मैच

भारत पाकिस्तान को पीछे छोड़कर सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल मैच जीतने वाली टीम बन जाएगी। भारत ने अब तक 211 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबलों में से 135 में जीत दर्ज की है। उसे 66 में हार मिली है, 4 मैच टाई रहे हैं और 6 मैच बेनतीजा रहे।

पाकिस्तान ने 226 टी-20 इंटरनेशनल में से 135 जीते हैं। उसे 82 में हार मिली है और 3 मैच टाई रहे हैं। पाकिस्तान के 6 मैच बेनतीजा रहे हैं। एक और जीत के साथ भारत पाकिस्तान से आगे निकल जाएगी।

सूर्यकुमार यादव 2000 टी-20 इंटरनेशनल रन पूरा करने से केवल 21 रन दूर हैं। वो ऐसा करने वाले चौथे भारतीय होंगे। भारत ने 23 नवंबर को विशाखापट्टनम में हुए पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को दो विकेट और 26 नवंबर को दूसरे मैच में 44 रन से हराया।

तीसरे मैच में टीम इंडिया को 5 विकेट से हार मिली। मेजबान भारत और कंगारू टीम के बीच अब तक टी-20 फॉर्मेट में कुल 10 सीरीज हुई। इसमें पांच भारत जीता और 2 में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली है।

भारत के ओपनर ऋतुराज गायकवाड भारत की ओर से इस सीरीज में सबसे अधिक रन बनाए हैं। उन्होंने सीरीज के शुरुआती तीन मैच में एक में शतक और एक में अर्धशतक मारे हैं।

टीम इंडिया के रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में कप्तानी कर रहे सूर्यकुमार यादव ने सबसे अधिक रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। वो तीन मैचों में 138 रन बनाए हैं। इस वर्ष टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी सूर्या टॉप पर हैं। वहीं गेंदबाजी में रवि बिश्नोई का परफॉर्मेंस शानदार रहा है।

इस सीरीज में कंगारू टीम की ओर से टॉप रन स्कोरर जोस इंग्लिस हैं। उनके नाम तीन मैचों में एक शतक से 122 रन है। उन्होंने यह शतक सीरीज के पहले मैच में लगाया था।

दूसरे नंबर पर ग्लेन मैक्सवेल और तीसरे पर स्टीव स्मिथ हैं, ये तीनों खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया लौट जाने की वजह से अगले दोनों मैच में नहीं खेलेंगे। इस तरह टॉप रन स्कोरर इस मैच में कप्तानी कर रहे मैथ्यू वेड हैं। वहीं टॉप विकेटटेकर नाथन एलिस हैं। उनके नाम तीन मैचों में तीन विकेट है।

भारतीय तेज गेंदबाज मुकेश कुमार अपनी शादी के चलते तीसरे मैच से छुट्टी ले लिए थे। जो इस मैच से पहले टीम से जुड़ गए हैं, और आज के मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे।

ऑस्ट्रेलिया के वनडे वर्ल्ड कप विजेता टीम के हिस्सा रहे स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा, जोश इंग्लिस और शॉन एबट ऑस्ट्रेलिया लौट गए हैं। ये छह खिलाड़ी अगले दोनों मैच में नहीं खेलेंगे।

शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एक भी टी-20 इंटरनेशनल नहीं हुआ है। यहां की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार साबित हो सकती है। बैटर्स को यहां थोड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ता है।

रायपुर में शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। धुप खिली रहेगी और गर्मी भी रहेगी। बारिश की 4% आशंका है। इस दौरान हवा की रफ्तार 11 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। तापमान 19 से 31 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा और आवेश खान

ऑस्ट्रेलिया: मैथ्यू वेड (कप्तान/विकेटकीपर), ट्रैविस हेड, एरन हार्डी, मैथ्यू शॉर्ट, बेन मैकडरमॉट, टिम डेविड, क्रिस ग्रीन, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, जेसन बेहरनडर्फ और तनवीर सांघा