Trending
रामकुमार रामनाथन ने जीता तीसरा आईटीएफ कलबुर्गी खिताब
भारत के रामकुमार रामनाथन ने यहां पुरुष एकल के एकतरफा फाइनल में ऑस्ट्रिया के डेविड पिचलर को सीधे सेटों में मात देकर कलबुर्गी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के रूप में अपना तीसरा आईटीएफ खिताब जीता।
पिछले सप्ताह आईटीएफ मुंबई ओपन का खिताब जीतने वाले रामकुमार ने पिचलर को सिर्फ 64 मिनट में 6-2, 6-1 से मात देकर पिछले 57 दिनों की अवधि में अपना तीसरा आईटीएफ खिताब जीता।

भारतीय डेविस कप टीम के मेंबर रामकुमार को इस जीत पर 3200 अमेरिकी डॉलर का चेक और 25 एटीपी अंक मिले। पिचलर को 2120 अमेरिकी डॉलर के अलावा 16 एटीपी अंक मिले।
रामकुमार ने जीत के बाद बोला, ‘‘लगातार दूसरा खिताब जीतकर मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं। मैंने पिछले दो सप्ताह में अपनी सर्वश्रेष्ठ टेनिस का प्रदर्शन किया है। शुरू में यहां का कोर्ट मेरे अनुकूल नहीं था लेकिन मैंने बहुत जल्दी इससे सामंजस्य बिठाया।