Trending

रोहित शर्मा के वाइट बॉल क्रिकेट ब्रेक से इरफान पठान नाखुश

बीसीसीआई की सीनियर मेंस सिलेक्शन कमिटी ने गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए वनडे, टी20 और टेस्ट स्क्वॉड की घोषणा की थी। हालांकि उससे पहले से ही एक बात की जो सबसे अधिक चर्चा हो रही थी, वह यह थी कि क्या रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका दौरे के साथ वापसी करेंगे, और क्या वह अगले साल जून में होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारत की कमान संभालेंगे?

रोहित और विराट दोनों को लेकर बीसीसीआई ने बोला कि, दोनों ने वाइट बॉल क्रिकेट से ब्रेक लिया है, टेस्ट टीम के साथ दोनों आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी करेंगे।

रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि बीसीसीआई और रोहित के बीच बातचीत हो चुकी है और वह टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम की कमान संभालते नजर आएंगे। रोहित के वाइट बॉल क्रिकेट से ब्रेक की बात इरफान पठान को समझ नहीं आई है।

एक बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, ‘यह फ्यूचर के लिए इशारा हो सकता है, मैं ब्रेक लेने का फैन नहीं हूं, हम इस बारे में काफी समय से बात कर रहे हैं कि क्या स्प्लिट कप्तानी होनी चाहिए या नहीं।

यहां यह बात साफ है कि वर्कलोड मैनेजमेंट किया गया है और इस वजह से ही आप इतनी बड़ी स्क्वॉड और अलग-अलग कप्तान देख रहे हैं। रोहित ने वाइट बॉल क्रिकेट से ब्रेक लिया है और इसी वजह से वह वनडे और टी20 स्क्वॉड में नहीं हैं।

उन्होंने आगे बोला, ‘आप उन्हें टेस्ट क्रिकेट में कप्तान के तौर पर देखेंगे। आप इस तरह की चीजें आने वाले समय में देख सकते हैं, अलग-अलग फॉर्मेट के लिए अलग-अलग कोचिंग स्टाफ, मुझे लगता है कि यह अगर ना हो, तो यह हमारे लिए अच्छा होगा।

इरफान ने साफ बोला कि वह इस तरह का कल्चर नहीं देखना चाहते हैं। कप्तानी को लेकर साउथ अफ्रीका दौरे की बात करें, तो टी20 इंटरनेशनल सीरीज में सूर्यकुमार यादव, वनडे सीरीज में केएल राहुल और टेस्ट में रोहित शर्मा कप्तान चुने गए हैं।