Trending

जूनियर विश्व कप : तीसरे खिताब के लिए हॉकी टीम तैयार

भारत एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप 2023 में मंगलवार को दक्षिण कोरिया के खिलाफ मैच अपने अभियान की शुरुआत करेगा। दो बार के विजेता भारत की नजर उत्तम सिंह की कप्तानी में तीसरे खिताब पर होगी।

भारत ने इस वर्ष के आगाज में ओमान में जूनियर हॉकी एशिया कप 2023 जीता था। भारत रैंकिंग में 11वें नंबर पर मौजूद दक्षिण कोरिया के खिलाफ मैच के एक दिन के अंतराल के बाद छठी रैंकिंग वाली स्पेन टीम के खिलाफ मुश्किल मैच खेलेगा।

साभार : गूगल

भारत शनिवार को विश्व नंबर 14 कनाडा के खिलाफ अपना आखिर ग्रुप मैच खेलेगा। इस टूर्नामेंट में मलेशिया, चिली, मौजूदा चैंपियन और विश्व नंबर एक अर्जेंटीना, पूर्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के साथ पूल ‘ए में है।

छह बार खिताब जीतने वाली जर्मनी पूल ‘बी में मिस्र, फ्रांस और दक्षिण अफ्रीका के साथ है। बेल्जियम, नीदरलैंड्स, पाकिस्तान न्यूजीलैंड ग्रुप ‘डी में हैं।

चार ग्रुप में 16 टीमें : मलेशिया के नेशनल हॉकी स्टेडियम में होने वाले अंडर-21 प्लेयर्स के इस टूर्नामेंट में भारत पूल सी में दक्षिण कोरिया, स्पेन और कनाडा के साथ है।

जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप के 13वें संस्करण में 16 टीमों को ए, बी, सी और डी चार समूह में बांटा गया है। टीमें ग्रुप में शीर्ष दो स्थानों के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी और क्वार्टर फाइनल में जगह बनाएंगी। प्रत्येक ग्रुप से आखिरी दो टीमें क्लासिफिकेशन राउंड में जगह पक्की करेंगी।