टाइम एथलीट ऑफ द ईयर अवार्ड पाने वाले पहले फुटबॉलर बने लियोनल मेसी
टाइम एथलीट ऑफ द ईयर 2023 के लिए लियोनल मेसी चुने गए हैं। यह सम्मान पाने वाले वह पहले फुटबॉलर हैं। उन्हें यह अवॉर्ड पीएससी के किलियन एम्बापे और मैनचेस्टर सिटी के एर्लिंग हालैंड के साथ ही टेनिस के जोकोविच और मेजर लीग बेसबॉल स्टार आरोन जज को पीछे छोड़ कर हासिल किया है।
मेसी को पिछले वर्ष फीफा वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के लिए पिछले महीने बैलोन डी ओर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। वह सबसे अधिक आठवीं बार बैलोन डी’ ओर अवॉर्ड पाने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। इससे पहले 2009, 2010, 2011, 2012, 2015, 2019 और 2021 में भी बैलोन डी’ओर पुरस्कार जीते थे।
मेसी ने पिछले वर्ष कतर में खेले गए वर्ल्ड कप में दूसरी बार वर्ल्ड कप गोल्डन बॉल का अवॉर्ड मिला। गोल्डन बूट फ्रांस के काइलियन एमबाप्पे को मिला। जिन्होंने टूनार्मेंट में 8 गोल किए।

मेसी ने इस वर्ल्ड कप में 7 गोल किए थे। फाइनल में मेसी ने 2 गोल किए। वे अब तक वर्ल्ड कप में 26 मैच खेल चुके हैं, जिनमें 16 गोल करने में सफल हुए हैं। इनमें 12 फील्ड गोल हैं और 4 गोल पेनाल्टी से किए हैं।
पिछले वर्ष 18 दिसंबर को कतर में खेले गए फुटबॉल वर्ल्ड कप के फाइनल में मेसी की कप्तानी वाली अर्जेंटीना टीम ने पेनल्टी शूटऑउट में फ्रांस को 4-2 से हराया। इससे पहले तय समय तक दोनों टीमें 2-2 गोल की बराबरी पर थीं। उसके बाद मैच हाफ टाइम में गया।
हाफ टाइम में भी दोनों टीमों ने 1-1 गोल किए। इस तरह मैच 3-3 की बराबरी पर रहा। जिसके बाद मैच का फैसला पेनाल्टी शूटआउट में हुआ। टाइम मैगजीन 2019 से एथलीट ऑफ द ईयर पुरस्कार दे रहा है।
हालांकि, 1927 पर्सन ऑफ द ईयर पुरस्कार टाइम मैगजीन की ओर दिया जाता है। वहीं एथलीट ऑफ द ईयर पुरस्कार पूरे साल खेल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले एथलीट को दिया जाता है।