Trending

दक्षिण अफ्रीका के लिए टीम इंडिया रवाना, 10 दिसंबर से शुरू होगा दौरा

भारतीय टीम बुधवार (6 दिसंबर) को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक महीने के लंबे दौरे के लिए रवाना हो चुकी है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच इस दौरे का पहला मैच रविवार (10 दिसंबर) को होगा।

भारत के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा और रिंकू सिंह ने साथी प्लेयर्स के साथ सोशल मीडिया पर फ्लाइट के अंदर की फोटो साझा की है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें टीम के खिलाड़ी बस में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं।

@rinkukumar12

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया 10 दिसंबर से टी20 सीरीज खेलेगी। पांच मैचों की टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से हराने के बाद दूसरी दर्जे की टीम बेंगलुरु से निकली।

रिंकू सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो साझा किया है, जिसमें अर्शदीप और कुलदीप यादव दिखाई दे रहे हैं। तिलक वर्मा ने एक फोटो साझा की है, जिसमें वह फील्डिंग कोच टी दिलीप और मोहम्मद सिराज के साथ दिखाई दे रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका खेल के तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया की मेजबानी करेगा। भारत इस दौरे में तीन टी20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेलेगा।

@tilakvarma9

इस दौरे का आगाज 10 दिसंबर को डरबन में पहले टी20 मैच से होगी। भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों ही नए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र की तैयारी में जुटे हैं। दोनों टीम के बीच पहला टेस्ट मैच 26 दिसंबर से सेंचुरियन में होगा।

भारतीय टेस्ट टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), शार्दुल ठाकुर, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, मो. शमी

भारतीय वनडे टीम: केएल राहुल (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, रजत पाटीदार, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, दीपक चाहर, युजवेंद्र चहल , मुकेश कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह

भारतीय टी20 टीम: यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, इशान किशन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा (वीसी), दीपक चाहर, वाशिंगटन सुंदर , रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार

दक्षिण अफ्रीका टी20 टीम: एडेन मार्कराम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, नांद्रे बर्गर, गेराल्ड कोएत्ज़ी (पहला और दूसरा टी20), डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को यानसन (पहला और दूसरा टी20), हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी (पहला और दूसरा टी20), एंडिले फेहलुकवायो, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स और लिजाद विलियम्स