Trending

आईएसएल : ओडिशा एफसी के खिलाफ मोहन बागान एसजी ने खेला ड्रा

मोहन बागान सुपर जायंट ने इंडियन सुपर लीग मैच में ओडिशा एफसी के खिलाफ 2-2 से ड्रा खेला। बुधवार रात यहां विवेकानंद युवा भारती क्रीरंगन में हुए मैच में मोहन बागान सुपर जाइंट के अरमांडो सादिकु ने पहले हाफ में दो गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए दो गोल दागते हुए स्कोर को बराबर किया।

ओडिशा के अहमद जाहौर के पहले हाफ में दो गोल कर अपनी टीम को 2-0 से बढ़त दिलाई थी। 58वें मिनट में स्टार फॉरवर्ड अरमांडो सादिकु ने मोहन बागान सुपर जाइंट के लिए गोल कर उनकी उम्मीदों को फिर से जगा दिया।

@indiansuperleague

सादिकु ने चोट के समय में अपना ब्रेस पूरा करते हुए स्कोर 2-2 से बराबर पर ला दिया। ओडिशा एफसी अपना अगला आईएसएल मैच 17 दिसंबर को हैदराबाद एफसी के खिलाफ खेलेगा, मोहन बागान 15 दिसंबर को गुवाहाटी में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी से भिड़ेगी।