Trending

जूनियर महिला हॉकी विश्व कप : अमेरिका की हार, नौवें स्थान पर भारत

गोलकीपर माधुरी किंडो के शानदार प्रदर्शन से भारत ने अमेरिका को सडन डेथ में 3 -2 से मात देकर जूनियर महिला हॉकी विश्व कप में नौवां स्थान हासिल किया।

रोमांच से भरे इस क्लासिफिकेशन मैच में भारत और अमेरिका ने निर्धारित टाइम में 2-2 गोल किए थे। मैच सडन डेथ तक खिंच गया जिसमें माधुरी ने शानदार बचाव किया, रुताजा दादासो पिसल ने गोल करके भारत को जीत दिलाई।

@hockeyindia

निर्धारित टाइम में भारत की ओर से मंजू चौरसिया (11वें मिनट) और सुनेलिता टोप्पो (57वें मिनट) ने गोल किए। अमेरिका के लिए की दोनों गोल कीर्स्टन थॉमासी (27वें, 53वें मिनट) ने दागे।

पेनाल्टी शूटआउट में दोनों टीम ने अपना पूरा कौशल दिखाया। भारत की ओर से मुमताज और रुताजा ने पेनाल्टी शूटआउट में गोल किए। रुताजा बाद में सडन डेथ में भी गोल करने में सफल रही। अमेरिका की ओर से पेनाल्टी शूटआउट में केटी डिक्सन और ओलिविया बेंट कोल ने गोल किए।