Trending

पीकेएल 10 : तेलुगु टाइटन्स के खिलाफ तमिल थलाईवास की रोमांचक जीत

नरेंद्र के शानदार प्रदर्शन से तमिल थलाईवास ने यहां अंतिम चरण में वापसी करते हुए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में तेलुगु टाइटन्स पर 38-36 की रोमांचक जीत हासिल की। नरेंद्र ने थलाईवास के लिए 10 अंक जुटाये, पवन सेहरावत और रॉबिन चौधरी ने टाइटन्स के लिए सात सात अंक हासिल किये।

@prokabaddi

पहले हाफ में थलाईवास ने 20-17 से बढ़त बनायी हुई थी। 32वें मिनट में थलाईवास की बढ़त महज एक अंक की थी और स्कोर 25-24 था। चार अंक की बढ़त से उसने स्कोर 32-28 कर दिया। टाइटन्स ने ‘सुपर टैकल’ से इसे 31-32 कर दिया। पर थलाईवास ने मैच के अंतिम मिनट में ‘आल आउट’ कर जीत हासिल की।