यूईएफए यूरोपा लीग : शीर्ष पर विलारियल, रियल बेटिस बाहर
रियल बेटिस यूईएफए यूरोपा लीग से बाहर हो गया है, उसे अपने घरेलू मैदान पर रेंजर्स के हाथों 3-2 से हार मिली। इस हार के साथ ही लिमासोल में स्पार्टा प्राग की जीत के साथ, बेटिस की टीम अपने समूह के शीर्ष स्थान से तीसरे नंबर पर आ गई।
अब्दुल्ला सिमा ने 10वें मिनट में दाएं पैर से शॉट मारकर रेंजर्स का खाता खोला, जुआन मिरांडा ने चार मिनट बाद ही गोल कर बेटिस को बराबरी पर ला दिया। सिरिएल डेसर्स ने 20वें मिनट में एक और गोल कर रेंजर्स की बढ़त 2-1 कर दी।
बेटिस के लिए इस्को और अयोज पेरेज़ ने मिलकर 37वें मिनट में एक और बेहतरीन गोल कर मैच को 2-2 से बराबर कर दिया। केमर रूफ ने मैच के 78वें मिनट में गोल कर रेंजर्स को 3-2 से आगे करते हुए टीम की जीत पक्की की। ग्रुप एफ के एक अन्य मैच में रेनेस पर 3-2 की जीत के बाद विलारियल ने अपने समूह में पहला स्थान हासिल किया।

जेरार्ड मोरेनो ने 36वें मिनट में पेनल्टी स्पॉट से गोल कर विलारियल को आगे कर दिया, एक मिनट बाद ही लोरेंज एसिनॉन ने गोल कर रेनेस को बराबरी दिलाई। दूसरे हाफ में इलियास अखोमाच ने गोल कर विलारियल को फिर से आगे कर दिया, लुडोविक ब्लास ने 79वें मिनट में गोल कर एक बार फिर रेनेस को बराबरी पर ला दिया। एक मिनट बाद दानी पारेजो ने गोल कर विलारियल को 3-2 से जीत दिलाई ।