Trending

दिग्गज एथलीट कॉलिन जैक्सन ने की नीरज चोपड़ा की तारीफ

कॉलिन जैक्सन ओलंपिक गोल्ड मेडल नहीं जीतने वाले महानतम एथलीट में से एक हैं। वह 110 मीटर हर्डलर में कई बार विश्व विजेता रहे हैं। कॉलिन एक विश्व रिकॉर्ड धारक हैं और उनके नाम कई बड़े खिताब रहे हैं।

क्रिकेटर से एथलीट बने इस खिलाड़ी को कोई पछतावा नहीं है। एक मैराथन कार्यक्रम के लिए शहर में मौजूद वेल्शमैन ने भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने एक अंग्रेजी अखबार को नीरज चोपड़ा को लेकर बड़ी बात बोली है।

उनसे जब सवाल किया गया है कि, ‘भारत को हाल ही में नीरज के रूप में एक रोल मॉडस मिला है। क्या ऐसे रोल मॉडल्स लंबे समय में मदद करते हैं? हां, जरूर। आपके पास कोई है जिसे लोग देख सकते हैं। आपको याद रखना होगा कि आप उन देशों के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं जिन्होंने सदियों से ट्रैक और फील्ड स्टार्स स्थापित किए हैं। आप सीधे उनके साथ कैसे कम्पीट करेंगे?

उन्होंने आगे बोला, ‘एकदम से ही सब कुछ नहीं हो जाता। एक बार जब आपके पास सुपरस्टार बनाने में निरंतरता होगी, खेल जमीनी स्तर पर विकसित होगा। जमैका में महान धावकों का इतिहास है, 1952 में हर्ब मैक्केनली के रूप में उन्हें पहला विजेता मिला था। हम रातोंरात परिणामों की उम्मीद नहीं कर सकते। हमें धैर्य रखना होगा।

हाल ही में चीन के हांगझोउ में हुए एशियन गेम्स में नीरज ने भारत के लिए 88.88 मीटर के थ्रो के साथ जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। इसी साल वह पहले भारतीय बने जिन्होंने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता।

चोपड़ा टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के बाद से हमेशा लाइमलाइट में बने रहते हैं। उनकी वजह से भारत में जैवलिन थ्रो के चाहने वालों की भी संख्या बड़ी है।