Trending

मेसी की वर्ल्ड कप जर्सी की मिली इतनी बड़ी कीमत

अक्सर खेल और खिलाडि़यों से जुड़ी चीजों की नीलामी होती रहती है, जिसमें करोड़ों रुपए की बोलियां लगती हैं। फुटबॉल के महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी की छह जर्सियों की नीलामी हुई, जिन्हें करोड़ों रुपए में खरीदा गया है। न्यूयॉर्क में गुरुवार को हुई नीलामी में इन छह जर्सियों को 7.8 मिलियन डॉलर यानि करीब 64.75 करोड़ रुपए में खरीदा गया है। ये सभी जर्सी मेसी ने 2022 फीफा विश्व कप के दौरान पहनी थीं।

अपनी अगुवाई में अर्जेंटीना को चैंपियन बनाने वाले मेसी ने ये छह जर्सी ग्रुप दौर के दो मैच, अंतिम-16, क्वार्टरफाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल के पहले हाफ में पहनी थीं। नीलामी करने वाली संस्था सोथबी ने बताया कि यह इस साल की सबसे महंगी नीलामी बनी है।

साभार : गूगल

सोथबी के अधिकारी के अनुसार, मेसी की इन जर्सियों के सेट की कीमत ने उनसे जुड़ी किसी भी चीज की नीलामी की कीमत को पीछे थोड़ दिया है। इससे पहले 1998 में एनबीए फाइनल के उद्घाटन गेम में माइकल जॉर्डन द्वारा पहनी गई जर्सी अब तक की सबसे महंगी स्पोर्ट्स जर्सी के रूप में खरीदी गई है, जो पिछले साल 10.1 मिलियन डॉलर यानि 83.84 करोड़ रुपए की खरीदी गई थी।