Trending

दक्षिण अफ्रीका की आठ विकेट से जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

टोनी डी जोर्जी (नाबाद 119 रन) और रीजा हैंड्रिक्स (52 रन) की पारी के बाद नांद्रे बर्गर (तीन विकेट) की गेंदबाजी से दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे वनडे में टीम इंडिया को 8 विकेट से हराया। इस जीत के साथ मेजबान टीम ने सीरीज में एक-एक की बराबरी कर ली है।

भारत से मिले 212 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम ने सधी शुरुआत की। रीजा हैंड्रिक्स और टोनी डी जोर्जी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 130 रन जोड़े। तभी हैंड्रिक्स 52 रन बनाकर आउट हो गए। रेसी वान डर डुसे ने टोनी का उम्दा साथ देते हुए 76 रन की साझेदारी निभाई। डुसे ने 36 रन की पारी खेली।

Credits : Espncricinfo

दूसरे छोर पर टोनी डी जोर्जी ने शानदार शतक जड़ा और 119 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने एडन मार्कराम के साथ मिलकर टीम को 45 गेंद पहले ही जीत दिलाई। भारत से अर्शदीप और रिंकू सिंह को एक-एक सफलता मिली। टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए भारत 211 रन पर ऑलआउट हो गई।

टीम से सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ एक बार फिर बड़ा स्कोर बनाने से चूक गए और 4 रन बनाकर आउट हो गए। तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने आए तिलक वर्मा (10 रन) जल्द ही पवेलियन लौट गए। साई सुदर्शन और कप्तान केएल राहुल ने पारी को संभाला और 68 रन की साझेदारी की।

Credits : Espncricinfo

सुदर्शन ने 83 गेंद पर 62 रन बनाए, केएल राहुल ने 64 गेंद पर 56 रन की पारी खेली। इनके कोई भी बल्लेबाज अधिक देर क्रीज पर नहीं टिक सका। सभी का आने जाने का क्रम लगा रहा। इस तरह पूरी टीम 46.2 ओवर में 211 रन पर पवेलियन लौट गई। दक्षिण अफ्रीका के लिए नांद्रे बर्गर ने 3 विकेट झटके। ब्रॉन हैंड्रिक्स और केशव महाराज को दो-दो सफलता मिली। लिजाड विलियम्स और एडन मार्करम को एक-एक विकेट मिला।