Trending

फीफा विश्व रैंकिंग में अर्जेंटीना मजबूती से शीर्ष पर

विश्व विजेता अर्जेंटीना ने 2023 के अंत में अपना विश्व नंबर 1 स्थान मजबूती से बरकरार रखा। फीफा ने साल के अंत में पुरुषों की विश्व रैंकिंग की घोषणा की, जिसमें टीम नंबर 1 पर है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, अर्जेंटीना ने अप्रेल में शीर्ष स्थान हासिल किया और तब से शीर्ष दस में अन्य नौ स्थानों के कई बार बदलने के बावजूद बढ़त बनाए रखी है।

साभार : गूगल

फ्रांस ने अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा और इंग्लैंड ने इस वर्ष तीसरे स्थार पर कब्जा किया। पिछली विश्व रैंकिंग 30 नवंबर को जारी होने के बाद दिसंबर में केवल 11 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले गए थे, स्टैंडिंग के दिसंबर संस्करण में ज्यादा बदलाव नहीं दिखे।