Trending

ऋतुराज गायकवाड़ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी दो मैच की टेस्ट सीरीज से भारतीय सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ बाहर हो गए हैं। पुरुष चयन समिति ने उनके रिप्लेसमेंट के रूप में अभिमन्यु ईश्वरन को टीम में जगह दी है। गायकवाड़ को गकेबरहा में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में फील्डिंग करते समय दाहिनी उंगली में चोट लगी।

उनका स्कैन कराया गया, जिसके बाद बीसीसीआई मेडिकल टीम ने उन्हें शेष दौरे से बाहर कर दिया है। वह अपनी चोट की रिकवरी के लिए एनसीए को रिपोर्ट करेंगे। अभिमन्यु ईश्वरन टॉप आर्डर के बल्लेबाज हैं और पिछले कुछ टाइम से टीम इंडिया के लिए खेलने का इंतजार कर रहे हैं। वह भारतीय ए टीम का नियमित हिस्सा रहे हैं। उन्होंने 88 फर्स्ट क्लास मैच में 47.24 के औसत से 6567 रन बनाए हैं।

@BCCI

तेज गेंदबाज हर्षित राणा हैमस्ट्रिंग की चोट की वजह से दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ 26 दिसंबर से शुरू होने वाले चार दिवसीय मैच से बाहर हो गए हैं। चयन समिति ने रजत पाटीदार, सरफराज खान, आवेश खान और रिंकू सिंह को भारत ए की टीम में जगह दी है, कुलदीप यादव को टीम से बाहर कर दिया गया है।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 26 दिसंबर से शुरू हो रही है। पहला टेस्ट 26 से 30 दिसंबर तक सेंचुरियन में होगा। दूसरा मैच 3 से 7 जनवरी तक जोहान्सबर्ग में होगा। भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज 2-1 से जीती, टी20 सीरीज 1-1 से बराबरी पर रही।

दक्षिण अफ्रीका ए चार दिवसीय मैच (भारत ए टीम) : अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), साईं सुदर्शन, रजत पाटीदार, सरफराज खान, तिलक वर्मा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, अवेश खान, नवदीप सैनी, आकाश दीप, विधाथ कवरप्पा, मानव सुथार, रिंकू सिंह