Trending
राष्ट्रीय बिलियर्ड्स एवं स्नूकर: मनन चंद्रा, विजय निचानी की सेमीफाइनल में एंट्री
गत विजेता मनन चंद्रा और विजय निचानी ने यहां राष्ट्रीय चैंपियनशिप के दौरान लगातार दो जीत दर्ज करके मास्टर्स स्नूकर के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। चंद्रा ने महाराष्ट्र के अनुराग बागड़ी के खिलाफ प्री क्वार्टर फाइनल में 4-0 की जीत से दिन की शुरुआत की। क्वार्टर फाइनल में उन्होंने महाराष्ट्र के ही महेश जगदाले को 4-2 से हराया।
निचानी ने भी प्री क्वार्टर फाइनल में सुब्रत दास (ओडिसा) के खिलाफ 4-1 से जीत दर्ज करके शानदार शुरुआत की। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में आईएच मनुदेव (कर्नाटक) को 4-2 से हराया।

क्वार्टर फाइनल के अन्य मुकाबलों में रजत खनेजा (हरियाणा) ने महेश आदित्य (कर्नाटक) को 4-2 से, जे वरुण कुमार (तमिलनाडु) ने ध्रुव वर्मा (पुणे) को 4-1 से हराया। सेमीफाइनल में चंद्रा का मैच स्थानीय खिलाड़ी वरुण कुमार से, निचानी का खनेजा से होगा।