Trending

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कप्तान रोहित टेस्ट सीरीज जीतने का इरादा

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच की पूर्व संध्या पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि अगर टीम यहां सीरीज जीतने में सफल होती है तो शायद इससे विश्व कप की हार का दर्द कम हो जाएगा। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज मंगलवार से शुरू होगी।

यह 1992 से लेकर अब तक भारत की दक्षिण अफ्रीका में नौवीं टेस्ट श्रृंखला होगी, अभी तक वह इस देश में एक भी श्रृंखला नहीं जीत पाया। यही वजह है कि हमेशा की तरह वर्तमान श्रृंखला को भी रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम के लिए ‘अंतिम किला’ कहा जा रहा है।

साभार : गूगल

रोहित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, ”हम काफी साल से यहां आ रहे हैं। बहुत महत्वपूर्ण सीरीज है। हम यहां पर कभी सीरीज नहीं जीते। हमारे लिए ये बड़ा मौका है। हम पिछली दो बार काफी करीब पहुंच गए थे। इससे हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए उत्साह और प्रोत्साहन मिलता है। हमारे तेज गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका में अच्छा किया है। शमी की कमी खलेगी।

उन्होंने आगे कहा, ”हम यहां सीरीज नहीं जीते हैं अगर हम यहां जीतने में सफल रहे तो ये बड़ी चीज होगी। मुझे नहीं पता कि इससे विश्व कप की हार का गम कम होगा। अगर हम इसे हासिल करने में सफल रहे तो ये अच्छी बात होगी। इतना मेहनत किया है तो कुछ तो बड़ा चाहिए।

वनडे विश्व कप में रोहित के पास कपिल देव और महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी करने का मौका था, फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार की वजह से वह विश्व विजेता कप्तान नहीं बन पाए। उनके पास दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट श्रृंखला जीतने वाला पहला भारतीय कप्तान बनने का मौका है और वह इसे हाथ से नहीं जाने देंगे।