Trending

मुजीब, नवीन, फजल के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पर रोक

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक, फजल फारूकी को नेशनल क्रॉन्ट्रैक्ट से रिलीज करने के अनुरोध को नामंजूर किया है। बोर्ड ने इन तीनों प्लेयर्स पर अनुशासनात्मक करवाई करते हुए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को रोक दिया है।

साथ ही इन खिलाड़ियों को अगले दो वर्षों के लिए एनओसी न देने का फैसला किया है। जिसमें वर्तमान में मौजूद किसी भी एनओसी को कैंसिल करना भी है। तीन प्लेयर्स ने बोर्ड को अपने फैसले के बारे में बताया था, जिसमें खुद को 1 जनवरी, 2024 से शुरू होने वाले सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से रिलीज करने की इच्छा जाहिर की थी और नेशनल आयोजनों में उनकी भागीदारी के लिए उनकी सहमति पर विचार करने का अनुरोध किया था।

बोर्ड ने इन तीनों खिलाड़ियों को नेशनल टीम को तव्वजो देने की जगह लीग टूर्नामेंट में खेलने की प्राथमिकता देने से नाराज है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर बयान जारी कर तीनों खिलाड़ियों के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को रोके जाने की बात बोली है।

बोर्ड से जारी बयान में बोला गया है कि ये तीनों खिलाड़ी अफगानिस्तान के लिए खेलने से ज्यादा कॉमर्शियल लीग और अपने निजी रुचि की ओर ध्यान दे रहे हैं। वे नेशनल ड्यूटी को प्राथमिकता नहीं दे रहे हैं। बोर्ड ने इस मुद्दे के लिए एक कमेटी की गठन किया है।

अफगानिस्तान बोर्ड की ओर से दिए गए वर्तमान आदेश से भविष्य में मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक और फजल फारूकी के आईपीएल खेलने पर प्रभाव पड़ सकता है। एसीबी ने वर्तमान एनओसी को कैंसिल नहीं किया है, एसीबी ने अपने आदेश में इन तीनों खिलाड़ियों को 2 साल का एनओसी न देने का फैसला किया है। जिसमें वर्तमान में मौजूद किसी भी एनओसी को कैंसिल करना भी शामिल है।

मुजीब उर रहमान आईपीएल के कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में हैं। नवीन उल लखनऊ सुपर जायंट्स और फजल फारूकी सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हैं।

24 वर्षीय फास्ट बॉलर ने भारत में हुए वनडे वर्ल्ड कप के बाद वनडे से संन्यास ले लिया था। नवीन ने अपना आखिरी वनडे वर्ल्ड कप के दौरान 7 नवंबर को लीग में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।

भारत में हुए वनडे वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान टीम ने उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन किया था. टीम ने 9 में से 4 मैचों में जीत हासिल की थी। अफगान टीम ने इंग्लैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका और नीदरलैंड्स को हराया था। अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 8 विकेट से, श्रीलंका को 7 विकेट से और इंग्लैंड को 69 रन से हराया था।