Trending

बिग बैश लीग : ग्लेन मैक्सवेल के इस शॉट को क्या नाम दिया जाए, देखे वीडियो

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल इन दिनों बिग बैश लीग 2023-24 में मेलबर्न स्टार्स की कप्तानी कर रहे हैं। 2 जनवरी को मेलबर्न स्टार्स और मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया था।

इस मैच में मेलबर्न स्टार्स ने दमदार जीत दर्ज की और अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया। मैक्सवेल ने इस मैच में पहले बॉल से और फिर से बैट से धांसू प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को यह अहम जीत दिलाई। सातवें मैच में यह मेलबर्न स्टार्स की चौथी जीत थी।

साभार : गूगल

इस मैच के दौरान मैक्सवेल ने एक ऐसा शॉट लगाया, जो किसी क्रिकेटिंग बुक में नहीं है। इस शॉट को क्या नाम दिया जाए, इसको लेकर कमेंटेटर्स भी कन्फ्यूज्ड नजर आए। मैक्सवेल ने केन रिचर्ड्सन की गेंद पर यह अनोखा शॉट खेला था।

मैच की बात करें तो मेलबर्न रेनेगेड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में सात विकेट पर 97 रन बनाए। बारिश की वजह से यह मैच 14-14 ओवरों का कर दिया गया था। जवाब में मेलबर्न स्टार्स ने 12.1 ओवर में ही दो विकेट पर 101 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

गेंदबाजी के दौरान ग्लेन मैक्सवेल ने तीन ओवर में आठ रन खर्चे और एक विकेट भी निकाला। वहीं बैटिंग के दौरान उन्होंने 15 गेंदों पर नॉटआउट 32 रन बनाए। मैक्सवेल ने इस दौरान दो चौके और तीन छक्के लगाए।

मैक्सवेल के अनोखे शॉट की बात करें तो 9वें ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्होंने गेंद की गति का इस्तेमाल किया और बल्ले की मदद से बस गेंद को विकेटकीपर के बगल से बाउंड्री के पार पहुंचा दिया। मैक्सवेल को इस गेंद पर चौका मिला।

मेलबर्न रेनेगेड्स के गेंदबाज केन रिचर्ड्सन और विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक बस इस शॉट को खड़े होकर देखते ही रह गए। मैक्सवेल की तूफानी पारी की यह पहली बाउंड्री थी।