Trending

टूलूज़ एफसी की हार, पेरिस सेंट जर्मेन ने जीती चैंपियंस ट्रॉफी

पार्क डेस प्रिंसेस में पेरिस सेंट-जर्मेन ने टूलूज़ एफसी को 2-0 से मात देकर चैंपियंस ट्रॉफी जीती। लुइस एनरिक की पेरिस टीम के साथ यह पहली ट्रॉफी भी है। बुधवार रात पेरिस सेंट-जर्मेन ने मैच के आगाज के साथ आक्रामक रवैया अपनाया। मैच के चंद मिनट के खेल में ही पेरिस ने बढ़त बना ली।

ली कांग (3′) ने टीम के लिए पहला गोल दागा। टूलूज़ एफसी ने अटैक करना शुरू कर दिया, इसका उन्हें फायदा नहीं मिला। कुछ मौके जरूर बने, पेरिस ने डिफेंस में जबरदस्त प्रदर्शन किया।

@psg

किलियन एमबापे ने 44वें मिनट में टीम की बढ़त दोगुनी कर दी। दूसरे हाफ में दोनों टीमें स्कोर करने में सफल नहीं रही। अंतिम 45 मिनट के दौरान दोनों टीमों के पास गोल सुरक्षित करने के अवसर थे। टूलूज़ ने खेल में वापस आने का लक्ष्य रखते हुए 12 शॉट्स के साथ आक्रामकता दिखाई, गोल करने में सफल नहीं रहे।

पीएसजी दो शॉट ही लगा सकी, उन्होंने अपनी बढ़त बनाए रखी और अंत में ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया। इस मैच के अंत में पीएसजी ने अपने इतिहास में 12वीं बार ट्रॉफी डेस चैंपियंस जीतकर नए साल की पहली ट्रॉफी हासिल की, जो इस प्रतियोगिता में एक सर्वकालिक रिकॉर्ड है।