सब जूनियर महिला हॉकी लीग : साई बाल, ओडिशा नेवल और साई शक्ति की जीत
दूसरे खेलो इंडिया सब जूनियर महिला हॉकी लीग-चरण के चौथे दिन साई बाल टीम, ओडिशा नेवल टाटा हॉकी हाई परफॉर्मेंस सेंटर और साई शक्ति टीम ने अपने-अपने मैचों में जीत हासिल की।
दिन के पहले मैच में साई बाल टीम ने जय भारत हॉकी अकादमी को 10-0 से मात दी। श्री विद्या थिरुमालासेट्टी (21′, 24′, 47′; 49′) ने चार गोल किए, शांति होरो (22′, 29′, 36′) ने हैट्रिक बनाई, वंदना पटेल (32′), मुतुम प्रिया देवी (39′) और ज्योति ज़ाक्सा (58′) ने एक-एक गोल किया।

दिन के दूसरे मैच में ओडिशा नेवल टाटा हॉकी हाई परफॉर्मेंस सेंटर ने प्रीतम सिवाच हॉकी अकादमी को 1-0 से हराया। पहले तीन क्वार्टर में गोल नहीं हुआ। सानिया सैयद (48′) ने ओडिशा नेवल टाटा हॉकी हाई परफॉर्मेंस सेंटर के लिए चौथे क्वार्टर की शुरुआत में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर मैच का एकमात्र गोल किया।
दिन के तीसरे मैच में साई शक्ति टीम ने अनंतपुर स्पोर्ट्स एकेडमी को 12-0 से हराया। भव्या (3′, 30′, 53′, 59′) ने चार गोल किए, साक्षी (25′, 29′) और पूर्णिमा (32′, 54′) ने दो-दो गोल किये, तमन्ना (18′), संजना रायकवार (18′), बिनती मिंज (36′) और कप्तान काजल (46′) ने एक-एक गोल किया।