Trending

डब्ल्यूटीसी तालिका में शीर्ष पर ऑस्ट्रेलिया, दूसरे स्थान पर भारत

सिडनी में पाक के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट में आठ विकेट की जीत के बाद आस्ट्रेलिया आईसीसी द्वारा जारी ताजा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में 56.25 प्रतिशत अंक से भारत को दूसरे स्थान पर खिसका कर शीर्ष पर आ गया।

आईसीसी द्वारा जारी तालिका में पैट कमिंस की टीम रोहित शर्मा की भारतीय टीम से 2.09 प्रतिशत अंक ऊपर है। भारत के 54.16 प्रतिशत अंक हैं। भारत ने मौजूदा डब्ल्यूटीसी चक्र में चार टेस्ट खेले हैं, आस्ट्रेलिया आठ टेस्ट खेल चुका है।

भारत ने इस हफ्ते के शुरूआत में केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सात विकेट की जीत के बाद शीर्ष स्थान हासिल किया था, आस्ट्रेलिया ने शनिवार को एससीजी पर पाकिस्तान को हराकर भारत को शीर्ष से हटा दिया।

साभार : गूगल

आस्ट्रेलिया मौजूदा विश्व टेस्ट चैम्पियन है। उसने पिछले साल ओवल में हुए फाइनल में भारत को हराया था। आस्ट्रेलिया वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज खेलेगा, भारतीय टीम घरेलू मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट सीरीज खेलेगी।