Trending

अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज, टीम इंडिया में रोहित और कोहली की वापसी

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए घोषित टीम इंडिया में कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी हुई है। इन दोनों दिग्गज प्लेयर्स ने 14 महीनों से किसी भी टी20 मैच में भाग नहीं लिया है।

समझा जाता है कि दक्षिण अफ्रीका में चयन समिति के प्रमुख अजीत अगरकर से मुलाकात के दौरान दोनों ने खुद को इस प्रारूप में राष्ट्रीय टीम के लिए उपलब्ध बताया था।

@BCCI

रोहित और विराट ने देश के लिए अपना पिछला टी20 मैच 10 नवंबर 2022 को विश्व कप में खेला था। टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन और रविंद्र जडेजा का नाम नहीं है।

टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ 11 जनवरी को मोहाली में पहला मैच खेलेगी। श्रृंखला का दूसरा और तीसरा मैच क्रमश: इंदौर और बेंगलुरु में खेला जायेगा।

अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, मुकेश कुमार