Trending

प्रणव व अकरब बने यूथ शतरंज चैंपियन

लखनऊ। द्वितीय सुनीता वर्मा मेमोरियल ऑल इंडिया रैपिड शतरंज चैंपियनशिप-2024 में जहां दिग्गज खिलाड़ियों ने चमक बिखेरी तो दूसरी ओर यूथ वर्ग में लखनऊ के प्रणव रस्तोगी का जलवा रहा।

राज्य की राजधानी के सर्वोच्च रेटिंग वाले अंडर-11 खिलाड़ी प्रणव ने अंडर-15 बालक यूथ वर्ग का खिताब 3.5 अंक के साथ जीता। वहीं यूथ बालक अंडर-18 में अकरब आलम 4 अंक के साथ विजेता बने।

चित्र परिचय : लखनऊ के युवा सितारे (ऊपर बाएं से दक्षिणावर्त): प्रणव रस्तोगी, अकरब आलम, रवि शंकर, उज्ज्वल राज श्रीवास्तव, वर्तिका आर वर्मा और रितिशा जयसवाल।

वहीं लड़कियां भी शतरंज में अपनी काबिलियत का लोहा मनवा रही है जिसका प्रमाण इससे मिलता है कि ओपन वर्ग में चुनौती पेश करने वाली रितिशा जयसवाल, वर्तिका आर वर्मा, निधि और आंचल मौर्य प्रत्येक तीन-तीन अंक के साथ महिला वर्ग की स्टैडिंग में टाईब्रेक स्कोर के चलते क्रमश : पहले से चौथे स्थान पर रही।

बालक अंडर-18 आयु वर्ग में आरव गर्ग 3.5 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे। दीपक देवांश, सार्थक पांडे और उज्जवल राज श्रीवास्तव तीन-तीन अंकों के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर रहे। इस अवसर पर चेस क्लब ब्लैक एंड व्हाइट (सीसीबीडब्ल्यू) ने युवा कोच रवि शंकर को भी सम्मानित किया।