ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की 7 विकेट से जीत, अब टी-20 सीरीज पर भी कब्जा
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने एकमात्र टेस्ट हारने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम से वनडे के बाद टी20 सीरीज भी अपने नाम कर ली है। नवी मुंबई के मैदान पर हुए तीसरे टी20 में भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए 147 रन ही बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया टीम ने एलिसा हीली के अर्धशतक और बेन मूनी की पारी से सात विकेट से जीत दर्ज कर ली।
इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज भी 2-1 से जीत ली। इससे पहले टीम इंडिया की शुरूआत सधी हुई रही। शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए 39 रन जोड़े।
शैफाली जहां 17 गेंदों पर 26 रन बनाकर आऊट हुई, जेमिमा रोड्रिग्ज 2 रन बनाकर सदरलैंड का शिकार हो गई। 9वें ओवर में स्मृति मंधाना 27 रन बनाकर आउट हो गई।

टीम इंडिया का स्कोर जब 66 रन पर 4 विकेट था तब ऋषा घोष ने एक छोर संभाला। घोष ने गार्डनर की गेंद पर आउट होने से पहले 28 गेंदों पर 2 चौके और 3 छक्कों से 34 रन बनाए। दीप्ति शर्मा ने 18 गेंदों पर 14, अमनजोत कौर ने 14 गेंदों पर 2 चौकों से 17 रन बनाए। पूजा ने 2 गेंदों पर 7 रन बनाकर स्कोर 147 तक पहुंचाया।
जवाब में खेलने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शानदार शुरूआत की। शानदार फार्म में चल रही कप्तान एलिसा हेली ने बेथ मूनी के साथ मिलकर पहली विकेट के लिए 10 ओवरों में ही 85 रन जोड़ दिए। हेली ने 38 गेंदों पर 9 चौके और एक छक्के से 55 रन बनाए।
ताहिला मैकग्रा ने 15 गेंदों पर 4 चौकों से 20 रनों का योगदान दिया। एलिसा पैरी पूजा की पहली ही गेंद पर आउट हो गई। बेथ मूनी और लीचफील्ड ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को 29वें ओवर में 7 विकेट से जीत दिलाई। बेन मूनी ने 45 गेंदों पर 52 तो लीचफील्ड ने 13 गेंदों पर 17 रनों का योगदान दिया।
बता दें कि तीन टी20 मुकाबलों का पहला मैच नवी मुंबई के मैदान पर हुआ था जिसमें भारतीय टीम ने 9 विकेट से जीत दर्ज की थी। ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलकर लिचफील्ड के 49 रनों से 141 रन बनाए थे, जवाब में स्मृति और शैफाली ने अर्धशतक लगाकर टीम को जीत दिलाई।
दूसरे टी20 में भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए मात्र 130 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली। सीरीज जब 1-1 पर थी तब तीसरे टी20 पर नजर टिकी थी।
तीसरे टी20 में भारतीय टीम अच्छी शुरूआत के बावजूद 147 रन ही बना पाई। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने कप्तान एलिसा हेली के 55 और बेथ मूनी की बढ़िया पारी से आसानी से जीत दर्ज कर ली और टी20 सीरीज 2-1 से जीत ली।