चेन्नई क्विक गन्स को सेमीफाइनल में तेलुगु योद्धाज के खिलाफ वर्चस्व जारी रखने की उम्मीद
कटक: चेन्नई क्विक गन्स गुरुवार को कटक के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में अल्टीमेट खो खो के सीजन 2 के दूसरे सेमीफाइनल में तेलुगु योद्धाज से भिड़ते हुए इस सीजन का अपना दबदबा कायम रखने की कोशिश करेगी।
भारतीय खो खो महासंघ के सहयोग से अमित बर्मन द्वारा प्रचारित अल्टीमेट खो खो, यूके स्थित बीएनपी ग्रुप के सौजन्य से सीरीज ए फंडिंग हासिल करने वाली पहली भारतीय खेल लीग बन गई है।
चेन्नई क्विक गन्स यकीनन अब तक सीज़न की सर्वश्रेष्ठ टीम रही है। सबसे अधिक अटैक और डिफेंस अंक हासिल करने वाली टीम के पास रामजी कश्यप के रूप में सीज़न का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी है।
रामजी इस सीज़न के शीर्ष अटैकर और शीर्ष डिफेंडर दोनों हैं। इसके अलावा उनके पास सबसे अधिक स्काई डाइव के साथ-साथ सबसे अधिक डाइव पॉइंट भी हैं। इस टीम के लिए सीज़न को और अधिक प्रभावशाली बनाने वाली बात यह है कि कैसे चेन्नई क्विक गन्स को कुछ युवा खिलाड़ियों का शानदार समर्थन मिला है जो अभी अपने करियर की शुरुआत में हैं।

रामजी खुद सिर्फ 20 साल के हैं। ऑलराउंडर मदन, जिन्होंने कुछ शानदार डिफेंसिव प्रदर्शन किया है, सिर्फ 19 साल के हैं। अटैकर विजय शिंदे सिर्फ 21 साल के हैं जबकि आकाश कदम 22 साल के हैं।
चेन्नई क्विक गन्स के कप्तान अमित पाटिल ने कहा, “हम सेमीफाइनल में तेलुगु योद्धाज के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करेंगे, और इस साल हम उनके खिलाफ जीतने के लिए अपना सौ प्रतिशत देंगे। सभी टीमें बहुत मजबूत और प्रतिस्पर्धी हैं, इसलिए यह अनुमान लगाना कठिन होगा कि मैच कौन जीतेगा। यह सब उन टीमों पर निर्भर करेगा जो सबसे कम गलतियाँ करेंगी।
तेलुगु योद्धाज ने छह मैच जीतकर 18 अंकों के साथ लीग को चौथे स्थान पर समाप्त करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की थी , जबकि चेन्नई क्विक गन्स सिर्फ एक मैच हारकर 25 अंकों के साथ लीग में शीर्ष पर रही हैं।
तेलुगू योद्धाज अपनी फॉर्म में चिंताजनक गिरावट को रोकना चाहेंगे। पूरे सीज़न में लीग तालिका में शीर्ष पर रहने का अच्छा समय देखने के बाद, उन्हें अपने पिछले दो मैचों में भारी हार का सामना करना पड़ा, जिसमें गुजरात जायंट्स के खिलाफ आखिरी मैच में 20 अंकों का बड़ा उलटफेर भी शामिल था।

हालाँकि उन्हें इस बात से सांत्वना मिलेगी कि पिछली बार जब ये दोनों टीमें मिली थीं तो उन्होंने चेन्नई क्विक गन्स को आसानी से हरा दिया था। वे अपने कप्तान प्रतीक वाइकर से प्रेरणा लेंगे, जो न केवल इस सीज़न में लीग के शीर्ष वज़ीर हैं, बल्कि उनके पास सबसे अधिक पोल डाइव भी हैं।
वाईकर ने कहा।,” पूरे लीग चरण में हमारी टीम बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है। सभी खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहे हैं जो हमारे लिए बड़ी संपत्ति है। खिलाड़ी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और टीम को जीत दिलाने में मदद कर रहे हैं।
नॉक-ऑफ चरण के दौरान हमारा प्रतिद्वंद्वी चेन्नई क्विक गन्स है और उनके लिए रामजी कश्यप सबसे मजबूत खिलाड़ी हैं, इसलिए हम देखेंगे कि हम सेमीफाइनल में अपने मैच के लिए कैसे रणनीति बना सकते हैं और हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
मौजूदा सीज़न में, योद्धाज़ वर्तमान में टीम अटैकिंग पॉइंट्स (296) और टीम टोटल पॉइंट्स (330) के सांख्यिकीय चार्ट पर क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं, जबकि वे अपने विरोधियों को दो बार ऑल-आउट करने वाली एकमात्र फ्रेंचाइजी हैं।
फॉर्म में चल रहे आल-राउंडर एवं कप्तान प्रतीक वायकर, कुल 52 वज़ीर अंकों के साथ टॉप वज़ीर चार्ट में नंबर एक स्थान और 10 पोल डाइव के साथ टोटल पोल डाइव्स चार्ट में नंबर एक स्थान हासिल करके सफलतापूर्वक अपना कौशल प्रदर्शित करने में सफल रहे हैं। वह टॉप अटैकर्स तालिका में 52 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
रक्षात्मक मोर्चे पर, आदित्य गणपुले ने प्रभावशाली ढंग से मैट पर अब तक कुल 19 मिनट और 03 सेकंड बिताए हैं और सीज़न के लिए दूसरा सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर का स्थान हासिल किया। 21 वर्षीय आदित्य ने चार मौकों पर मैच के सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर का पुरस्कार अर्जित किया है, जो उनके शानदार प्रदर्शन को दर्शाता है ।
मौजूदा चैंपियन ओडिशा जगरनॉट्स का सामना गुजरात जाइंट्स से होगा
दूसरे सेमीफाइनल में, गत चैंपियन ओडिशा जगरनॉट्स को गुजरात जायंट्स से भिड़ंत के दौरान अपना प्रभावशाली प्रदर्शन जारी रखने की उम्मीद होगी।
ओडिशा जगरनॉट्स अपने पिछले पांच मैचों से अजेय रही है और उनमें से कई में उसने शानदार जीत दर्ज की है। रविवार को तेलुगु योद्धाज पर उनकी 35-27 से जीत विशेष रूप से प्रभावशाली थी।
दीपक साहू – इस सीज़न के सर्वश्रेष्ठ वज़ीरों में से एक – गौतम एमके और दिलीप खांडवी जैसे खिलाड़ियों ने जरूरत पड़ने पर आगे कदम बढ़ाया है। उन्हें घरेलू दर्शकों के सामने खेलने का भी मौका मिलेगा जो पूरे सीज़न में जबरदस्त समर्थन का स्रोत रहे हैं।
हालाँकि, गुजरात जायंट्स के रूप में उन्हें एक ऐसे प्रतिद्वंद्वी का सामना करना पड़ेगा है जिसने लीग चरण में उन्हें पूरी तरह से हरा दिया था। उन्होंने रिवर्स फिक्स्चर में अपना बदला ले लिया, लेकिन ओडिशा जगरनॉट्स गुरुवार के मुकाबले में अपने विरोधियों को कम नहीं आंकेंगे।
ओडिशा जगरनॉट्स के कप्तान दीपेश मोरे ने कहा, “गुजरात जायंट्स एक अच्छी टीम है, लेकिन हम बहुत आश्वस्त भी हैं क्योंकि हमने उनके खिलाफ आखिरी गेम जीता था, इसलिए मैं उस मैच का इंतजार कर रहा हूं।
हम भीड़ के समर्थन से बहुत खुश हैं और जिस तरह से हम खेल रहे हैं उसमें अतिरिक्त लाभ मिल रहा है इसलिए अपने घरेलू प्रशंसकों के सामने खेलना वास्तव में अच्छा लगता है। हम दबाव नहीं ले रहे हैं, बस एक समय में एक कदम के बारे में सोच रहे हैं। हमारा पहला लक्ष्य सेमीफाइनल जीतना है और फिर हम फाइनल के बारे में सोचेंगे।
इस बीच, गुजरात जाइंट्स फॉर्म में चिंताजनक गिरावट को रोकने की कोशिश करेंगे। टूर्नामेंट के शुरुआती चरण में अजेय दिखने के बाद, उन्होंने अपने पिछले पांच मैचों में केवल दो जीत दर्ज की हैं।
संकेत कदम, पी नरसैय्या और राजवर्धन पाटिल जैसे खिलाड़ी टुकड़ों में प्रभावशाली रहे हैं, लेकिन अगर उन्हें फाइनल में जगह बनानी है तो उन्हें पूरी टीम को एक साथ आने और योगदान देने की आवश्यकता होगी।
टीम गुजरात जायंट्स के कप्तान अक्षय ने कहा, “ओडिशा जगरनॉट्स एक मजबूत टीम है और यह एक हाई वोल्टेज मैच होगा और हम अपने अगले मैच के लिए रणनीति पर काम कर रहे हैं।
हम भीड़ के खिलाफ खेलने के लिए तैयार हैं, हम जानते हैं कि हम भीड़ के खिलाफ खेलेंगे और हम अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। हम अपनी कमियों पर काम कर रहे हैं और अपनी प्रतिद्वंद्वी टीमों पर वीडियो विश्लेषण भी कर रहे हैं।
अल्टीमेट खो खो का रोमांचक एक्शन सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों और सोनीलिव पर दो मैचों की लाइव कवरेज के साथ शाम 7.30 बजे से प्रसारित किया जाएगा।