Trending

अल्टीमेट खो-खो : ओडिशा जगरनॉट्स से हार, तेलुगु योद्धाज को चौथा स्थान

तेलुगु योद्धाज ने यहां अल्टीमेट खो खो में गत विजेता ओडिशा जगरनॉट्स से तीसरे स्थान के प्लेऑफ मैच में 24-32 से हारकर चौथे स्थान पर रहा।

राहुल मंडल योद्धाज के लिए शीर्ष स्कोरर रहे जिन्होंने छह अंक जुटाये। उनके बाद वैभव निप्पाने और अरूण गुंकी ने चार अंक हासिल किये। युवा आदित्य गनपुले ने रक्षण करते हुए तीन ‘ड्रीम रन’ अंक जुटाये।