Trending

अर्जुन देशवाल के कमाल से जयपुर पिंक पैंथर्स की शानदार जीत

अर्जुन देशवाल के 16 अंक से जयपुर पिंक पैंथर्स यहां प्रो कबड्डी लीग में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए पुनेरी पलटन के लगातार आठ जीत के क्रम को रोकने में सफल रहा।

जयपूर के एसएमएस इंडोर स्टेडियम में हो रहे इस मैच में कप्तान अर्जुन देशवाल के शानदार खेल के चलते टुर्नामेंट मे दबदबा कायम रखने में सफल रहे। लीग के अंक तालिका में शीर्ष दो स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच हुई इस रोमांचक मुकाबले को जयपुर पिंक पैंथर्स ने मैच को 36-34 से जीत लिया।

@prokabaddi

पुनेरी पलटन के पास पहले हाफ में 20-11 की बड़ी बढ़त थी, देशवाल के शानदार खेल से जयपुर पिंक पैंथर्स ने मैच का पासा पलट दिया और दूसरे हाफ मे अपनी बढ़त बनाने में कामयाब रहे।

पुनेरी पलटन 12 मैचों में 10 जीत से 52 अंक के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है जबकि जयपुर पिंक पैंथर्स इतने ही मैचों में आठ जीत और 48 अंक के साथ दूसरे स्थान पर बरकरार है।