Trending

इजरायल के ओरेल किम्ही बने पीईटी आईटीएफ मांड्या ओपन में विजेता

मांड्या। तीसरी वरीय ओरेल किम्ही ने पीईटी स्टेडियम में रविवार को आयोजित पीईटी आईटीएफ मांड्या ओपन का खिताब जेले सेल्स को 6-2, 6-4 से हराकर जीता। यह उनका तीसरा आईटीएफ खिताब है।

किम्ही को पुरस्कार राशि के तौर पर 3600 अमेरिकी डॉलर और 25 एटीपी अंक मिले। दूसरी ओर उपविजेता सेल्स को 2120 अमेरिकी डॉलर सहित 16 एटीपी अंक मिले।

फाइनल मैच 2 घंटे-2 मिनट चला जिसमें जहां सेल्स ने आक्रामक रुख दिखाया तो किम्ही ने संयम के साथ कुछ प्रभावशाली शॉट खेले। किम्ही ने पहला सेट 52 मिनट चले मुकाबले के बाद 6-2 से अपने नाम किया।

समापन समारोह में मांड्या के विधायक पी रवि कुमार, महेश्वर राव (एमडी, बीएमआरसीएल और सचिव केएसएलटीए), प्रदीप (संयुक्त। आयुक्त, जीएसटी), यतीश (पुलिस अधीक्षक, मांड्या), सीपी उमेश (अध्यक्ष भाजपा, मांड्या) और केआर दयानंद (अध्यक्ष, मांड्या जिला लॉन टेनिस एसोसिएशन) ने पुरस्कार वितरित किए।