डा.सैयद रफत होंगे भारतीय मुएथाई टीम के दल प्रमुख

लखनऊ : लखनऊ के पांच खिलाड़ियों का चयन आगामी अमेजिंग मुएथाई फ़ेस्टिवल एवं वर्ल्ड मुएथाई चैंपियनशिप के लिए भारतीय मुएथाई टीम में हो गया है।

लखनऊ के पांच खिलाड़ियों का वर्ल्ड मुएथाई चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयन

आगामी 2 से 5 फरवरी 2024 तक बैंकॉक (थाईलैंड) के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में होने वाली इस चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश मुएथाई एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. सैयद रफत जुबैर रिजवी (कोषाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ) भारतीय टीम के दल प्रमुख होंगे।

दूसरी ओर भारतीय टीम में लखनऊ मुएथाई एसोसिएशन के पीयूष सिंह, मुस्कान बानो, नैमिष यादव, आर्यन यादव और शताक्षी शुक्ला को जगह मिली है। इन खिलाड़ियों के साथ कोच के तौर पर मनोज गुप्ता होंगे।

डॉ. सैयद रफत ने उम्मीद जताई कि वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर मौजूद लखनऊ मुएथाई एसोसिएशन के सचिव धर्मेन्द्र चौरसिया और कोषाध्यक्ष रोहित राजपाल ने कहा कि हमारे खिलाड़ी अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।