दूसरे सुपर ओवर में भारत की जीत, टी-20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए तीसरे टी-20 मैच में भारत ने रोमांचक अंदाज में दूसरे सुपर ओवर ओवर में जीत दर्ज की। इसके साथ ही भारत ने टी-20 सीरीज 3-0 से क्लीन स्वीप कर ली। सुपर ओवर में अफगानिस्तान ने 16 बनाए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने भी 16 रन बनाकर फिर मैच टाई कर दिया। दूसरे सुपर में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट पर 11 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान टीम 1 रन पर ही अपने 2 विकेट खो दिए और भारतीय टीम तीसरा टी20 10 रन से जीत गई।
सुपरओवर में दोनों टीमों की ओर एक-एक विकेट पर 16-16 रन बनाये गये और यह भी टाई रहा। इसके बाद दूसरे सुपर ओवर में भारत ने अफगानिस्तान को हराकर टी-20 श्रृंखला 3-0 से जीत ली।
इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान टीम ने भी धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए मैच टाई कर दिया।
अफगानिस्तान से गुलबदीन नायब (23 गेंदों में 55) ने तूफानी पारी खेली। भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने शतक जड़ा। वह 69 गेंदों में 11 चौकों और 8 छक्कों से 121 रन बनाकर नाबाद रहे।

रिंकू ने 39 गेंदों में 2 चौकों और 6 छक्कों से नाबाद 69 रन जोड़े। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 190 रन की साझेदारी की। जिसके बाद सुपर ओवर का मैच हुआ।