ऑस्ट्रेलियन ओपन : पुरुष युगल के दूसरे दौर में बोपन्ना-एबडेन की जोड़ी
रोहन बोपन्ना और मैथ्यू एब्डेन की जोड़ी को ऑस्ट्रेलियन ओपन के पुरुष युगल मैच में जेम्स डकवर्थ और मार्क पोलमैन्स के खिलाफ जीत दर्ज करते हुए दूसरे दौर में आ गई है।

आज यहां हुए मैच में दूसरी वरीयता प्राप्त बोपन्ना-एबडेन की जोड़ी ने जेम्स डकवर्थ और मार्क पोलमैन्स की ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी के खिलाफ 7-6 (5), 4-6, 8-6 (2) से जीत दर्ज की। तीसरे दौर में बोपन्ना-एबडेन की जोड़ी ऑस्ट्रेलियाई जॉन मिलमैन और एडवर्ड विंटर की जोड़ी से प्रतिस्पर्धा करेंगी।
दूसरे दौर में जुनचेंग से हार के साथ खत्म हुआ सुमित नागल का सफ़र
भारतीय स्टार टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल पुरुष एकल मैच के दूसरे दौर में चीन के शांग जुनचेंग से 6-2, 3-6, 5-7, 4-6 से हारकर ऑस्ट्रेलियन ओपन से बाहर हो गये है।
नागल ने यहां कोर्ट नंबर 13 पर खेले गये शानदार शुरुआत करते हुए पहले सेट 6-2 से जीता। इसके बाद चीनी खिलाड़ी ने जबरदस्त वापसी करते हुए दूसरे सेट के चौथे गेम में सुमित की सर्विस तोड़ और जुनचेंग ने आसानी से दूसरा सेट 6-3 से जीत लिया।