Trending

अभिराज व सृष्टि ने जीते दोहरे स्वर्ण पदक

लखनऊ। अभिराज ने लखनऊ जिला (अंडर-14 व अंडर-16) एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दूसरे दिन अंडर-16 बालक वर्ग में पेंटाथलॉन व 60 मी.दौड़ में अव्वल रहते हुए दोहरे स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

लखनऊ जिला (अंडर-14 व अंडर-16) एथलेटिक्स चैंपियनशिप

लखनऊ जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में केडी सिंह बाबू स्टेडियम में संपन्न दो दिवसीय चैंपियनशिप में एक दिन पहले बालिका अंडर-14 ट्रायथलॉन में पहला स्थान हासिल करने वाले सृष्टि ने आज अंडर-16 बालिका जेवलिन थ्रो में पहला स्थान हासिल किया।

अंडर-16 बालक जेवलिन थ्रो में सचिन को पहला स्थान मिला। दूसरी ओर मंगल ने अंडर-16 बालक 80 मी.बाधा दौड़ में मंगल को पहला स्थान मिला।

चैंपियनशिप के समापन व पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि सुनील कुमार तिवारी (पूर्व प्रधानाचार्य, जीआईसी सीतापुर) ने पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। अंत में लखनऊ जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव बीआर वरुण ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

दूसरे दिन हुई स्पर्धाओं के परिणाम इस प्रकार हैं:-
अंडर-16 बालिका गोला फेंक:-
प्रथम : सुष्मिता यादव, द्वितीय : सृष्टि, तृतीय : मंतशा खान
अंडर-16 बालक गोला फेंक :-
प्रथम : सत्यम, द्वितीय : आशुतोष यादव, तृतीय : इंद्रेश मिश्रा
अंडर-16 बालक 600 मी:-
प्रथम : दीपक पटेल, द्वितीय : प्रशांत सिंह, तृतीय : मंगला प्रसाद
अंडर-16 बालिका 600 मी :-
प्रथम : आयशा वर्मा, द्वितीय : सुष्मिता यादव, तृतीय : ललिता वर्मा
अंडर-16 बालिका 60 मी :-
प्रथम : खुशी कुमारी, द्वितीय : ललिता वर्मा, तृतीय : मनीष
अंडर 14 बालक ट्रायथलॉन ग्रुप ए:-
प्रथम : रवि कुमार, द्वितीय : सिद्धार्थ, तृतीय : दक्ष पांडे
अंडर-14 बालिका ट्रायथलॉन ग्रुप ए:-
प्रथम : तास्वी, द्वितीय : वैभवी, तृतीय : द्राक्षा
अंडर-14 बालिका ट्रायथलॉन ग्रुप सी:-
प्रथम : आस्था वर्मा, द्वितीय : एंजल, तृतीय : गौरवी
अंडर 14 बालक ट्रायथलॉन ग्रुप सी :-
प्रथम : पार्थ सक्सेना, द्वितीय : सोनू यादव, तृतीय : रिंकू
अंडर-16 बालक जेवलिन थ्रो :-
प्रथम : सचिन, द्वितीय : देवांश, तृतीय : दीपक शर्मा
अंडर-16 बालिका जेवलिन थ्रो:-
प्रथम : सृष्टि

अंडर-16  बालिका लंबी कूद:-
प्रथम : आशिका, द्वितीय : प्रिया मिश्रा, तृतीय : सृष्टि
अंडर-16 बालक लंबी कूद :-
प्रथम : हसन खान, द्वितीय : ऋषभ, तृतीय : धीरेन्द्र सिंह
अंडर-16 बालक 80 मीटर बाधा दौड़ :-
प्रथम : मंगल, द्वितीय : उदय बाजपेयी, तृतीय : युवराज
अंडर-16 बालिका 80 मी :-
प्रथम : शिवानी सिंह, द्वितीय : आशिका, तृतीय : प्रिया मिश्रा
अंडर-16 बालक पेंटाथलॉन :-
प्रथम : अभिराज, द्वितीय : कुलदीप, तृतीय : ऋषभ
अंडर-16 बालक 60 मी:-
प्रथम : अभिराज, द्वितीय : कुलदीप, तृतीय : हसन खान