Trending

वन वर्ल्ड वन फेमिली कप में सचिन की टीम चैंपियन

सचिन तेंदुलकर की टीम ने मैत्री क्रिकेट टी-20 मैच में युवराज की टीम को मात देकर ‘वन वर्ल्ड वन फेमिली कप’ जीता।
बेंगलुरु के साई कृष्णन क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित वन वर्ल्ड वन फैमिली कप में क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह की अगुवाई वाली टीमों के बीच टी-20 मैत्री मैच हुआ।

इस मैच में युवराज की टीम ने पहले छह विकेट पर 180 रन बनाए। इसके बाद अल्वीरो पीटरसन ने 50 गेंदों में 74 रन बनाकर तेंदुलकर की अगुवाई वाली टीम को चार विकेट से जीत दिलाई। इस दौरान गणमान्य अतिथियों के अलावा 3,500 से अधिक दर्शकों ने मैच का आंनद लिया।

साभार : गूगल

इस मैत्री मैच में नमन ओझा, उपुल थरंगा, अल्विरो पीटरसन, एस बद्रीनाथ, अशोक डिंडा, अजंता मेंडिस, हरभजन सिंह, मोंटी पनेसर, आर पी सिंह, डेन्नी मोरीसन, पार्थिव पटेल, मोहम्मद कैफ, डेरेन मैडी, आलोक कपाली, रोमेश कालुवितर्ना, जैसोन क्रेज़ा, मुथैया मुरलीधरन, मखाया एंटिनी, चमिण्डा वास, वेंकटेश प्रसाद तथा इरफान पठान एवं युसुफ पठान जैसे क्रिकेटर सम्मिलित हुए।

इस दौरान सचिन और युवराज ने श्री मधुसूदन साई के द्वारा 33 देशों में संचालित हो रही सेवा एवं आध्यात्मिक गतिविधियों के वैश्विक केंद्र – सत्य साई ग्राम में नए साईकृष्णन क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन किया। खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने लिए सचिन तेंदुलकर तथा श्री मधुसूदन साई ने कुछ विद्यार्थियों को खेल सामग्रियाँ भी उपहार में दीं।