Trending

ग्रैंड प्रिक्स डी फ्रांस 2024 में स्टार भारतीय पहलवान रवि कुमार दहिया के नाम कांस्य पदक

ग्रैंड प्रिक्स डी फ्रांस हेनरी डेग्लेन 2024 कुश्ती टूर्नामेंट में टोक्यो ओलंपिक रजत पदक विजेता रवि कुमार दहिया ने कांस्य पदक जीता है। फ्रांस के नीस में पुरुषों के 61 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग के कांस्य पदक मैच में पहलवान रवि दहिया ने कजाकिस्तान के कैरात अमिरतायेव के खिलाफ 10-4 से जीत दर्ज की।

दहिया पहले मिनट में 2-4 से पिछड़ गए, उन्होंने अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए मैच जीता। दहिया ने 16वें राउंड में (13-2) के आधार पर जर्मनी के जूलियन ज़िन्सर को हराया, क्वार्टर फाइनल मंं कजाकिस्तान के जंगार काबिलबेकोव को 12-6 से हराया।

साभार : गूगल

भारतीय पहलवान को सेमीफाइनल में फ्रांस के अरमान एलॉयन के खिलाफ 6-3 से हार मिली और वह कांस्य पदक मैच में आ गए। बताते चले कि रवि कुमार दहिया ने आखिरी बार अंतरराष्ट्रीय मंच पर 2022 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में प्रतिस्पर्धा की थी।

फरवरी में अभ्यास के दौरान उनके दाहिने घुटने में चोट लगने के बाद उन्हें अप्रैल 2023 में एशियाई चैंपियनशिप से बाहर किया गया था। जुलाई 2023 में एशियाई खेल के लिए राष्ट्रीय ट्रायल के दौरान रवि कुमार दहिया की चोट बढ़ गई और उन्हें शेष वर्ष अभियान से बाहर होना पड़ा।

वह बेलग्रेड में हुई पेरिस ओलंपिक के क्वालीफाइंग विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाये थे। आगामी अभियानों में रवि कुमार दहिया के 61 किग्रा से 57 किग्रा भार वर्ग में आने की उम्मीद है। वह अप्रैल में किर्गिस्तान में एशियाई ओलंपिक गेम्स क्वालीफायर और मई में तुर्की में विश्व ओलंपिक क्वालीफायर में प्रतिस्पर्धा कर सकते है।